छत्तीसगढ़
सिरगिट्टी पुलिस के विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता
⚡चोरी के अपराधो पर पुलिस का बड़ा प्रहार
⚡मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में कर रहे थे सिलसिलेवार चोरी
⚡ म.प्र. व छ.ग. के 22 स्थानों पर चोरी की घटना को दिया था अंजाम।
⚡आरोपी चोरी से मिले रकम का करता था अय्यासी व शराबखोरी मे खर्च।

नाम आरोपी- रामचंद्र राठौर पिता भारत सिंह राठौर उम्र 27 वर्ष निवासी गोरसी थाना जैतहरि जिला अनुपपुर (म.प्र.)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक कुमार कुर्रे निवासी सूर्या विहार तिफरा की चोरी रिपोर्ट सूचना पर चोरी हुये मशरूका नगदी 10000 रू., सोने चांदी के जेवरात व मोसा स्पेलण्डर क्रमांक सीजी10एए 0654 जुमला 45000 रूपये व अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था इसी क्रम मे तिफरा वासियों द्वारा चोरी के संदेह पर रामचंद्र राठौर निवासी अनुपपुर को थाना लाकर पेश करने पर संदेही रामचंद्र राठौर से पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब दे रहा था l सिरगिट्टी के आरक्षक केशव मार्को के पास कोटा थाना क्षेत्र में हुई चोरी का cctv footage पूर्व से था
जो शक होने पर आरोपी के चेहरे से मिलान करने व हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने जिला बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र समेत रतनपुर,कोटा,मस्तूरी, बेलगहना जिला मुंगेली के लोरमी,जरहागांव जिला रायगढ तथा जिला सक्ति सहित मध्यप्रदेश के अनूपपुर,डिंडोरी,मंडला जिलों में कुल 22 जगहों पर अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया l चोरी की सम्पत्ति को शेखर सोनी के पास गोल बाजार आकर बेचना बताया है l पुलिस आरोपी द्वारा बताए सभी प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर रही है फिर भी आरोपी के अनुसार 22 से 25 लाख की चोरी उनके द्वारा 02 वर्ष के भीतर की गई है l प्रकरण के आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर प्रस्तुुत किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों व खरीददारों की पतासाजी की जा रही है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, चुनाराम धु्रव, प्र.आर. 675 प्रवीण पाण्डेय, आरक्षक केशव मार्को, रौनक पाण्डेय व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized15 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
