Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।

Published

on

♦️ नगर निगम के विस्थापन कार्य के दौरान बिजली लाइन बंद करने पर बिजली कर्मचारी से मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।

♦️ विस्थापन कार्य में लगे जेसीबी में तोड़फोड़ कर शासकीय कार्य में पहुंचाए बाधा।

♦️ आरोपियों को गिरफ्तार कर किया जा रहा है अग्रिम कार्यवाही।

♦️ प्रकरण में अन्य आरोपी हैं फरार, जिनकी तलाश जारी है।

नाम आरोपी

  1. चंद्रकुमार तिवारी पिता स्व देवी प्रसाद तिवारी उम्र 55 वर्ष।
  2. गेविश प्रसाद तिवारी पिता चंद्रकुमार तिवारी उम्र 28 वर्ष
    दोनों निवासी संजय नगर चांटीडीह, सरकण्डा।

विवरण
प्रार्थी सुरेश बरुवा कार्यपालन अभियंता नगर निगम बिलासपुर का आज दिनांक 26/06/24 को रिर्पोट दर्ज कराया कि संजय नगर चांटीडीह से आज दिनांक को अशोक नगर में व्यवस्थापन का कार्य किया जा रहा था, जिससे बिजली विभाग के कर्मचारी को बुलाकर लाइन को बंद कराया जा रहा था। इसी बीच चंद्र प्रकाश तिवारी एवम् उसका लड़का गेविस तिवारी अपने अन्य साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए आए और लाइन मेन जागेश्वर साहू को लाइन बंद करने वाले तुम कौन होते हो कहते हुए हाथ मुक्का लकड़ी के बत्ता से मारपीट कर चोंट पहुंचाए और नगर निगम के विस्थापन कार्य में लगे जेसीबी क्रमांक CG 04 L2448 को भी तोड़फोड़ कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किए हैं।

यह भी पढ़ें   जशपुरनगर : 80 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानों कोे मिला बैल जोड़ी

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता तो देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेश अग्रवाल (भापुसे) द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सीएसपी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी चंद्र प्रकाश तिवारी एवम् गेविष तिवारी को पकड़ा गया है। अन्य की पता तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अचानकमार टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर का कोरोना से निधन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दीवाली से पहले किसानों और मजदूरों को मिलेगी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री भूपेश खातों में ट्रांसफर करेंगे 1800 करोड़ रुपए
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : सरकारी अस्पताल में चार नवजातों की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending