छत्तीसगढ़
भिलाई में 150 से अधिक निर्दोष कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अपराध पंजीबद्ध करने के विरोध में..
ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का नेहरू चौक में पुतला दहन किया गया ,पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद कर पुतला दहन को रोकने का प्रयास किया और उन्हें आशातीत सफलता भी मिली पर कांग्रेसजनों ने पुतला दहन करने में सफल रहे।

दोपहर से ही कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में आने लगे थे, और लगभग 2.30 बजे कांग्रेसी पुतला को लेकर नारे लगाते हुए नेहरू चौक पहुंचे , पुलिस वालों ने पुतला न जल पाए इसके लिए पूरी तैयारी कर रखे थे, बोतल में पानी लेकर पुलिस वाले दौड़ते रहे और कांग्रेसी उन्हें छकाते रहे ,योजना बद्ध तरीके से कांग्रेसियों ने दो पुतला बना रखा था, पुलिस उलझ गई और समय का फायदा उठाते हुए कांग्रेसजनों ने पुतला को जला दिए और कांग्रेसजन नारे लगाते रहे।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह से शासन-प्रशासन चला रही है ,छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता के अनुकूल नही है ,शांत छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है और बदले की भावनाओ से प्रेरित साय सरकार प्रजातन्त्र की मर्यादाओ को लांघ रही है, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कभी भी भाजपा या अन्य विपक्ष के नेताओ पर जबरदस्ती कार्यवाही नही की ,छत्तीसगढ़ में भय का वातावरण जानबूझ कर निर्मित किया जा रहा है ताकि भाजपा सरकार अपनी विफलता को सफलता के रूप में प्रस्तुत कर सके।
ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी शैशव काल मे ही अपनी यौवन की तस्वीर बना रही है, बलौदा बाजार और भिलाई की घटनाएं बताती है कि भविष्य में हमे कैसा शासन और प्रशासन का सामना करना पड़ेगा ? छत्तीसगढ़ इन 8 माह में बस्तर,सरगुजा ,बिलासपुर रायपुर नित नए अपराधो का सामना कर रहा है ,बालिकाओ के साथ बलात्कार आम बात हो गई है, सरे आम मर्डर हो जा रहा है, पर पुलिस आधुनिक तकनीक होने के बावजूद अपराधी तक नही पहुंच पा रही है,अब तो हालात ये हो गए है कि विदेश से वसूली के लिए धमकियां दी जा रही है , भाजपा सरकार को आम जनों की समस्याओं से कोई लेनादेना नही है ,जो लोग छत्तीसगढ़ को अपराध मुक्त की बात करते है बढ़ते अपराध के ग्राफ पर मौन साध चुके ,
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बलौदा बाजार और भिलाई की घटनाओं पर पुलिस ने जिस तत्परता से जिन जिन धाराओ में कार्यवाही की है ,वह कानून के जानकारों के लिये भी यक्ष प्रश्न बन हुआ है?
भिलाई की घटना में अपहरण के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है , जिस अपराधी को पुलिस नही पकड़ पाई उसे थाना ले जाना अपहरण की श्रेणी में आ गया ,ऐसे में तो कोई भी आदमी किसी अपराधी को थाना नही लेकर जाएगा क्योंकि कब उस पर पुलिस अपहरण की धारा लग दे ?
पुलिस प्रशासन को बिना दबाव का कार्य करना चाहिए, तब जनता सुख चैन रह सकती है,
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओ को टारगेट कर रही है ,बलौदा बाजार में बड़ी संख्या में निर्दोष युवाओ को जेल में डाल दिया गया और अब उसी कार्यवाही की पुनरावृत्ति भिलाई में की गई है, एक पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी को रोक कर ,उनके सुरक्षा कर्मियों से धक्का मुक्की की जा रही है तब आम जनता के साथ गुंडों का व्यवहार कैसा और कितना भयानक होगा समझा जा सकता है,इस घटना से छत्तीसगढ़ में अपराध का पैरामीटर कितना ऊंचा है समझा जा सकता है ,एक पूर्व मुख्यमंत्री असुरक्षित है तब समझा जा सकता कि जनता कितनी सुरक्षित हाथों में जीवन यापन कर रही है?
महापौर रामशरण यादव ने कहा कि भिलाई की घटना के लिए पुलिस प्रशासन की उदासीनता है समय रहते गुंडों को पकड़ लिया जाता तो कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ को प्रदर्शन करने की जरूरत ही नही पड़ती ,कांग्रेस कार्यकर्ता अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे ,छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रेसर में काम कर रही है ,जिसका ताजा तरीन घटना है सरगुजा की मंत्री के शराबी जेठ पर कार्यवाही करने वाला कर्तव्यनिष्ठ सिपाही आज लाइन अटैच है और पुलिस के बढ़े अधिकारी ही अपने सिपाही की रक्षा नही कर पा रहे है मतलब छत्तीसगढ़ में किस अपराध पर रिपोर्ट लिखना है और क्या लिखना है भाजपा सरकार तय कर रही है,जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे है और अलग अलग प्रकार के अपराधों में वृद्धि हो रही है। जो शांत छत्तीसगढ़ के लिये सही नही है
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized23 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
