छत्तीसगढ़
अकलतरा स्टेशन को 16.20 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जा रहा है अपग्रेड
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अकलतरा सहित मंडल के 15 स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प”
अकलतरा स्टेशन को 16.20 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जा रहा है अपग्रेड ।
रेलवे लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के लिए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है । रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है । इस योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के 15 स्टेशनों में पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है । अमृत भारत स्टेशन योजना का मकसद आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता के साथ मौजूदा सुविधाओं को यात्री अनुकूलन बनाना है ।
इसी क्रम में अकलतरा रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास किया जा रहा है । अकलतरा छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले तथा हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलवे मार्ग में स्थित है। अकलतरा चूना पत्थर और चावल मिलों के लिए प्रसिद्ध है । इसके चारों ओर कई क्रशर और चावल मिलें एवं कई बड़े सीमेंट प्लांट भी स्थित हैं । उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखकर अकलतरा स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाएं और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य के साथ विकसित किया जा रहा है । रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक व व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा ।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अकलतरा स्टेशन में लगभग 16.20 करोड़ रुपये की लागत से यात्री सुविधा विकास के अनेक कार्य कराये जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को भविष्य में और बेहतर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी । एयरपोर्ट की तर्ज पर स्टेशन भवन प्रवेश पोर्च, व्यवस्थित प्रवेश व निकासी द्वार, जिससे यात्रियों को भीड़भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा । दोपहिया एवं चारपहिया गाड़ियों के लिए 2880 वर्गमीटर का सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया, 270 वर्गमीटर का गार्डन विकसित कर सौंदर्यीकरण तथा स्थानीय कला-संस्कृति की चित्रकारी से स्टेशन को आकर्षक बनाया जा रहा है । यात्रियों के सुलभ आवागमन हेतु 4350 वर्गमीटर पर रोड सरफेसिंग का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है । अतिरिक्त कोच एवं ट्रेन इंडकेशन बोर्ड तथा टिकट बुकिंग काउंटरों को अपग्रेड किया जा रहा है ।
स्टेशन परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु मौजूदा हाइमास्ट लाइट की शिफ्टिंग के साथ नये हाइमास्ट लाइट लगाए जा रहे है । प्लेटफार्म की फ्लोरिंग, अतिरिक्त 03 नये प्लेटफार्म शेल्टर का निर्माण, प्लेटफार्म में अतिरिक्त बीबीसी मॉडल शौचालय का निर्माण, ऊंचे स्मारकीय झंडे, प्रतीक्षालयों का नवीनीकरण, महिलाओं, वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों के अनुकूल दीर्घकालिक सुविधाओं के साथ बेहतर सुरक्षा हेतु सीसीटीवी लगाए जा रहे है । स्टेशन में यात्रियों की सुविधा हेतु डिजाइनर साइनेजेस भी लगाए जाएंगे । ये सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे है और वर्तमान में अब तक 65 प्रतिशत कार्य पूरे किए जा चुके है तथा शेष कार्य प्रगति पर है ।
अकलतरा स्टेशन पर किए जा रहे उपरोक्त पुनर्विकास कार्यों के पूरा होते ही यात्रियों को आरामदायक के साथ सुलभ यात्रा अनुभव प्राप्त होगा साथ ही संस्कृति, पर्यटन और व्यापार में भी व्यापक विस्तार होगा ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized5 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized4 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized6 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized7 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
