Connect with us

छत्तीसगढ़

आपरेशन प्रहार के तहत् थाना सिरगिट्टी पुलिस को मिली सफलता

Published

on

💥जमीन पर कब्जा करने की बात पर पैसा मांगने व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
💥गिरफ्तार आरोपी का नामः-

01.राहुल सिंह पिता प्रकाश सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी घुरू अमेरी वार्ड क्र. 04 थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी लक्ष्मण सिंह ठाकुर पिता वी.एस.ठाकुर के द्वारा दिनांक 08.07.2024 को लिखित आवेदन पेश किया कि आरोपी राहुल सिंह एवं अन्य साथी के द्वारा प्रार्थी के तिफरा में स्थित भूमि को बिक्री करने के संबंध में राहुल सिंह पिता प्रकाश निवासी घुरू तथा मुकेश साहू पिता भागबली शांति नगर तिफरा से इकरारनामा हुआ था कितु व्यक्तिगत कारणों से मैं उक्त भूमि को मुकेश साहू एवं राहुल सिंह को विक्री करने का इकरार शून्य कर दिया हूं, उन्हीं बातों के चलते राहुल सिंह एवं मुकेश साहू पूर्व में दिनांक 01/07/24 को प्रार्थी के भूमि पर आकर गाली गलौच झूमा झपटी किये थे तथा हमलोग यहां के दादा है जब तक तू हमें खर्चा पानी के लिये पैसा नहीं देगा जमीन में हम कब्जा कर लेंगे कहते हुचे एक लाख रूपये मागने लगे पैसा नही देने पर प्रार्थी के कालर पकडकर झूमा झपटी किये थे

यह भी पढ़ें   15 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

कि रिपोर्ट पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) के द्वारा तत्काल प्रकरण के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर, श्री उमेश कश्यप, सीएसपी सिविल लाईन श्री उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरी. विजय चौधरी, टीम रवाना किया दौरान विवेचना के आरोपी की पुख्ता जानकारी प्राप्त कर घेराबंदी कर राहुल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है फरार आरोपी मुकेश साहू की पतातलाश जारी है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विरेन्द्र सिंह नेताम , आर. केशव मार्काे, पवन बंजारे, आर. देवेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 13 जून को, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विस्तार पर होगा केंद्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के यूटीडी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया विभिन्न एक्टिविटी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पुलिस लाइन बिलासपुर से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह(IPS)द्वारा 34 बाइक पेट्रोलिंग रवाना किया गया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending