Connect with us

छत्तीसगढ़

आपरेशन प्रहार के तहत् थाना सिरगिट्टी पुलिस को मिली बडी सफलता

Published

on

💥सिरगिटटी पुलिस द्वारा फरार आरोपी को गिरफ्तार

💥चोरी किये मश्रुका से खरीदे आटो कीमती 105000 रुपये को किया जप्त
💥आरोपी – अमर बाबू उर्फ कुंदन पिता सूरज बानी उम्र 25 साल निवासी परसाडीह थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रिषभ जलान लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नव निर्मित फेरोएलाईज कंपनी ग्राम सिलपहरी मे स्थित है जिसके बिजली सप्लाई के लिए तांबे का 24 बंडल तार रखा था जिसमे से 12 बंडल तार कीमती 550000 रुपये को अज्ञात चोर के द्वारा कंपनी के अंदर घुसकर चोरी कर ले गये थे जिसपर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पहले से शादीशुदा और रिश्तेदार थे दोनों

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल प्रकरण के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, सीएसपी सिविल लाईन श्री उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी तत्काल तीन टीमो द्वारा 06 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया था

प्रकरण के फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी कि दिनांक 04.06.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि अमर बाबू उर्फ कुंदन पिता सूरज बानी उम्र 25 साल निवासी परसाडीह थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग. चोरी किये मश्रुका से आटो खरीद कर चला रहा है कि सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किये कॉपर कटिंग वायर की रकम 105000 रुपये से आटो खरीदा गया था जिसे आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें   दुर्ग: पूर्व पार्षद का नाबालिग बेटा लापता

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी, प्र.आर. मनोज राजपूत, आर विनोद सूर्यवंशी, आर केशव मार्काे ,पवन बंजारे, सज्जू अली मनीष सिंह की अहम भूमिका रही l

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रास्ता रोककर मारपीट कर मोटरसायकल और नकदी रकम लूटने वाले आरोपियों को तोरवा पुलिस ने किया चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए सिरे से किया गठन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: विशेष अभियान चलाकर थाना कोनी द्वारा किया गया 4 गिरफ्तारी वारंट तामिल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending