Connect with us

छत्तीसगढ़

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण ने सुनी लोगों की समस्याएं, 66 आवेदन प्राप्त

Published

on

बिलासपुर, 9 सितंबर 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़े इत्मीनान से दूर-दूराज से आए लोगों की समस्याएं सुनी। कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण किया, वहीं कुछ आवेदनों को टीएल में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। आज मांग और शिकायत से संबंधित 66 आवेदन जनदर्शन में मिले।
साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोंधरा की सरपंच श्रीमती माधुरी रात्रे सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम जोंधरा तक खूंटाघाट का पानी छोड़ने की गुहार लगाई।

ग्राम पेन्ड्रीडीह निवासी कुमारी रजनी घृतलहरे ने पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में आवाशीय सुविधा दिलाने की गुहार लगाई है। बेलतरा तहसील के ग्राम पथरापाली निवासी कुमारी सीमा कंवर ने अपने पूर्वजों के समय से शासकीय खेती किसानी की जमीन से बेजा कब्जा हटाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें   विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक एवं उपाधियां

कोटा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बानाबेल स्कूल से सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री भगवान सिंह पैकरा ने अपने पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए अपने लंबित पेंशन प्रकरण पर तत्कार कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस मामले को जिला शिक्षा अधिकारी देखंेगे। ग्राम रमतला निवासी श्रीमती बेलहिन बाई संवरा ने पिछले 3-4 महीने से निराश्रित पेंशन की राशि उन्हें नहीं मिल रही है। श्रीमती बेलहिन ने निराश्रित पेंशन दिलवाने की गुहार कलेक्टर से लागाई है। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक समाज कल्याण को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


तखतपुर ब्लॉक के ग्राम खरगना निवासी श्रीमती वर्षा मानिकपुरी ने बताया कि उनका असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कलेक्टर से निरस्त आवेदन पर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस मामले को सहायक आयुक्त श्रम विभाग को परीक्षण के लिए भेजा गया। ग्राम पंचायत चिचिरदा के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने आवेदन प्रस्तुत किया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: स्कूल में 5 बच्चे निकले कोरोना संक्रमित

उन्होंने कलेक्टर से उचित कार्रवाई करते हुए शासकीय जमीन से बेजा कब्जा हटवाने की मांग की है। ग्राम पंचायत केंवटडीह की सरपंच और सभी ग्रामवासियों ने गांव में बिजली की समस्या को दूर कराने और नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग करते हुए आवेदन दिया है। कलेक्टर ने बिजली विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोनी पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की जुआड़ियों के फड़ में दबिश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अजब गजब : दो लड़कियों ने आपस में की शादी, अब प्रेग्नेंट हुई एक, सामने आई ये समस्या
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग: सरेराह महिलाओं के गले से चैन झपटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending