Connect with us

छत्तीसगढ़

मवेशी तस्करों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही

Published

on

मवेशियों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा जारी किए गए थे। इन निर्देशों का पालन करते हुए थाना हिर्री, थाना तखतपुर, और थाना बिल्हा में मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते हुए पकड़ा गया, और इस अवैध कार्य में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई।

थाना हिर्री का मामला
थाना हिर्री के अपराध क्रमांक 92/2024 में छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम की धारा 11-घ के तहत कार्रवाई की गई।

ट्रक आयसर क्रमांक सीजी-28-एन 1840 में 20 मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते समय पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर मवेशियों को सुरक्षार्थ गौशाला भेजा गया।
थाना तखतपुर का मामला

यह भी पढ़ें   बेलगहना में मनाया जायेगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस

पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-10-बीजे 9265 में 20 मवेशियों को थाना तखतपुर में पकड़ा गया।
थाना बिल्हा का मामला

आयसर वाहन क्रमांक टीएस-07-यूएन 4166 में 13 कृषक पशुओं को बूचड़खाने ले जाते समय पकड़ा गया। छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। मवेशियों को सुरक्षार्थ गौशाला भेजा गया और वाहन को जब्त कर लिया गया।
इन सभी मामलों में आरोपियों ने वाहनों में क्षमता से अधिक मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांधकर, बिना चारा और पानी के, ठूस-ठूस कर भर दिया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अमानवीय कृत्य पर सख्त कार्रवाई करते हुए, घटना में प्रयुक्त वाहनों को राजसात करने का प्रस्ताव कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को भेजा गया था।

यह भी पढ़ें   थाना पचपेड़ी द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी

राजसात की गई वाहनें
आज, दिनांक 09.09.2024 को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बिलासपुर द्वारा निम्नलिखित वाहनें शासन के पक्ष में राजसात की गईं:

कपिल कुमार पिता छेदूराम मरकाम, निवासी कुकुसदा, थाना पथरिया की ट्रक आयसर क्रमांक सीजी-28-एन 1840
सुरेश कुमार साहू, निवासी भैंसाझार, थाना कोटा की पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-10-बीजे 9265
मंजूला बोईनी पिता बी. राजू, निवासी चासैधरा पल्ली, वारंगल, तेलंगाना की आयसर वाहन क्रमांक टीएस-07-यूएन 4166
बिलासपुर पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। मवेशी तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को राजसात कर, कृषक पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में ठोस और सार्थक प्रयास किए गए हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   तेंदूपत्ता संग्राहकों की समस्या पर विपक्ष का स्थगन...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए 5 फरवरी तक आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   थाना पचपेड़ी द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending