Connect with us

छत्तीसगढ़

रश्मिका का हुआ था एक्सीडेंट, एक्ट्रेस ने पोस्ट फैंस काे दी जानकारी

Published

on

Rashmika Mandanna का हुआ Minor एक्सीडेंट, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा-  जिंदगी बहुत नाजुक है - rashmika mandanna shares health update with fans  reveals she suffered minor accident says i am

कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री रश्मिका को फिल्म पुष्पा से प्रसिद्धि मिली है। रश्मिका अब पुष्पा-2 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच रश्मिका के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर आई है।

रश्मिका ने अपने एक एक्सीडेंट की खबर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।

पाेस्ट के अनुसार पिछले महीने रश्मिका एक्सीडेंट हुआ था। इस पोस्ट से रश्मिका ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, नमस्ते, आप कैसे हैं? पिछले कुछ दिनों से मैं सोशल मीडिया पर या सार्वजनिक रूप से भी सक्रिय नहीं हूं। इसका कारण यह था कि मेरे साथ एक छोटी सी दुर्घटना हो गई थी। डॉक्टर ने मुझे जल्दी ठीक होने के लिए घर पर रहने की सलाह दी थी। मैं अब ठीक हूं। अब जब मैं सक्रिय हाे गई हूं, मुझे शुभकामनाएं दें। स्वयं की देखभाल हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि जीवन बहुत छोटा है। हम यह नहीं कह सकते कि कल हमें खुशियां चुनने का मौका मिलेगा या नहीं।

यह भी पढ़ें   समिति द्वारा विवेचक की त्रुटि के कारण हुए दोषमुक्ति के कारणों की समीक्षा की जाकर जिम्मेदारी निर्धारित करने पुलिस अधीक्षकों को दिये गये निर्देश।

रश्मिका के इस पोस्ट से फैंस परेशान हो गए हैं। फैंस ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए रश्मिका को ध्यान रखने को कहा है। इसी बीच अभी दो दिन पहले ही रश्मिका को गणेशोत्सव के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में देखा गया था। रश्मिका परली में धनंजय मुंडे के कार्यक्रम में शामिल हुईं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर : सड़क पर भालू को दौड़ते देख मची अफरा-तफरी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: रायपुर एयरपोर्ट के पास देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: शारीरिक शोषण कर वाईस रिकार्डिंग को वायरल करने वाले आरोपी व सहयोगी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending