Connect with us

छत्तीसगढ़

04 लाख रुपए की सुपारी देकर पति की हत्या कराने वाली महिला अपने आशिक़ सहयोगी आरोपियों सहित कुल 05 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

04 लाख रुपए की सुपारी देकर पति की हत्या कराने वाली महिला अपने आशिक़ सहयोगी आरोपियों सहित कुल 05 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी महिला का था आरोपी दीपक महिलेश्वर के साथ अवैध संबंध ।

आपरेशन में प्रयुक्त होने वाले चाकू से वारदात को दिया गया था अंजाम

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड (scalpel) किया गया जप्त

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली CSP के निर्देशन में पकडे गये आरोपी ।

नाम आरोपी

  1. दीपक महिलेश्वर उर्फ रवि पिता राजेश महिलेश्वर उम्र 25 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा
  2. कमल महिलेश्वर पिता राजेश महिलेश्वर उम्र 21 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा
  3. अनिल रजक पिता विनोद रजक उम्र 22 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा
  4. विक्की लहरे उर्फ मक्खी पिता भरतलाल लहरे उम्र 22 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा
  5. अंजली घृतलहरे पति देवेंद्र बनर्जी उम्र 30 साल पता दुलदुला थाना सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा
यह भी पढ़ें   Ambikapur Fraud Call: “बच्चे की सलामती चाहते हो तो अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दो..”परिजनों को आएं धमकी भरे कॉल, सुनकर उड़े होश

दिनांक 13.09.2024 को तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी को मोबाइल से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढेंका बाईपास रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है , वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा निर्देशित करने पर सूचना तस्दीक करने हेतु मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने निर्देश दिए गए ।

घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) समेत एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सूचक द्वारा यह सूचना तस्दीक़ करते ह्यूज बताया गया कि किसी अज्ञात आरोपी द्वारा अज्ञात पुरुष मृतक उम्र करीबन 25 से 30 साल की किसी चीज से मारकर हत्या करना पाया गया जो प्रथम दृष्टया धारा 103(1) बीएनएस का अपराध घटित होना पाए जाने से मौके पर ही बिना नंबरी अपराध दर्ज किया गया और अज्ञात मृतक की पहचान हेतू सरहदी जिलो में मृतक की फोटो ले जाकर पहचान कराई गई जो मृतक के ससुराल वालो के द्वारा मृतक की पहचान देवेंद्र बनर्जी पिता संतोष बनर्जी उम्र 37 साल पता दुलदुला थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार भाटापारा के रूप में की गई जो संदेह के आधार पर आरोपी दीपक महिलेश्वर ,कमल महिलेश्वर ,अनिल रजक , विक्की लहरें सभी निवासी डिहुपारा सिमगा से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक की पत्नी नैना उर्फ अंजलि घृतलहरें को मृतक काफी परेशान मारपीट करता था

यह भी पढ़ें   मुझे कहीं और नहीं बिकना है, इस टॉर्चर से बचा लो..,' भिलाई की महिला ओमान में कैद, खौफनाक आपबीती का Video वायरल

जिससे तंग आकर उसने अपने आशिक दीपक महिलेश्वर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की योजना बनाई तथा चार लाख रुपए की सुपारी देने की बात कह कर दीपक महिलेश्वर के बोलने पर उसके दोस्त विक्की लहरे,अनिल रजक तथा दीपक के भाई कमल महिलेश्वर के साथ मिलकर आपरेशन में प्रयुक्त होने वाले सर्जिकल ब्लेड(scalpel) से मृतक के गले में वारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया आरोपी आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल को जप्त किया गया है आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में अपराधियों की धरपकड़ करने और अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझाने वाले तोरवा थाने और एसीसीयू की पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने शाबाशी दी है ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कृषि मंत्रालय के पंडाल को राज्योत्सव में मिला प्रथम स्थान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   हिन्दु धर्म के धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत इन जिलों में हो रही बारिश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending