Connect with us

छत्तीसगढ़

हिन्दु धर्म के धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर छ.ग.

अपराध क्रमांक – 50/2024 धारा – 153(क),295(क) भादवि
 हिन्दु धर्म के धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार
 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया
 नाम आरोपी – देवेन्द्र सूर्यवंशी पिता द्वावरिका सूर्यवंशी उम्र 19 साल निवासी सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.01.2024 की रात्रि 08ः27 बजे प्रार्थी दीपक रजक पिता स्व. गणेश रजक उम्र 38 साल निवासी ग्राम सेंवार जनपद प्रतिनिधी के मोबाईल मे वाट्सग्रूप के माध्यय मे गांव के देवेन्द्र सूर्यवंशी नाम लिखा हुआ व्यक्ति द्वारा हिन्दु धर्म भगवान श्रीराम,लक्ष्मण एवं सीता माता का चित्र बनाकर भगवान राम के सर के उपर अपने दाहिने पैर मे जुता पहना रखा हुआ था एवं भगवान को इंगित करते हुये राम लिखकर निचे मे जय भीम पबलिक लिख कर हिन्दु धर्म के धार्मिक विश्वासो का अपमान करने के संबध मे प्रार्थी द्वारा लिखित आवेदन पत्र पेश किया गया मामले की हालत से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा कृष्ण कुमार पटेल को हालात से अवगत करा कर तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्यवाही करने का निर्देश मिलने पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये अपराध क्रमांक – 50/2024 धारा – 153(क),295(क) भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया आरोपी देवेन्द्र सूर्यवंशी पिता द्वावरिका सूर्यवंशी उम्र 19 साल निवासी सेंवार घर से फरार था जिसका पता कर गांव के बाहर से गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

यह भी पढ़ें   रायपुर: धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे कांग्रेसी : भूपेश-टीएस समेत कई बड़े नेता भी पहुंचे
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ लोक आयोग कार्यालय में भीषण आग, पत्रकारों से बदसलूकी, कारण अज्ञात। दुख और चिंता की लहर।
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने भारत स्काउट एवं गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending