Connect with us

छत्तीसगढ़

ग्राम सचिव से विवाद पर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

Published

on

♦️ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा अपराधियों पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश

♦️ अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित की गई कार्यवाही

♦️ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

  1. राकेश कुमार दुबे पिता स्व. भगवान दत्त दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी जैतपुर पु स के मल्हार थाना मस्तूरी बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक को ग्राम सचिव जैतपुर प्रार्थिया किरणलता खांडेकर , पंचायत के सरपंच ,पंच व ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन में मासिक बैठक कर शासकीय कार्य का निर्वहन किया जा रहा था बैठक के दौरान आरोपी राकेश दुबे वहाँ पहुंचकर मृत्यु प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने बोला जिस पर सचिव ने बताया कि आपके पिता की मृत्यु बिलासपुर के जिस अस्पताल से हुए है |

यह भी पढ़ें   CG Breaking: धान खरीदी में बिचौलियों पर नकेल कसने कलेक्टर ने बदले 14 केंद्रों के प्रबंधक

उनकी रिपोर्ट के आधार पर बिलासपुर से ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनेगा बोलने पर जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न कर हाथ मुक्का से मारपीट कर अश्लील गाली गलौच करने लगा।उपरोक्त के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर निर्देश प्राप्त प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उल्लेखनीय हैं कि आरोपी राकेश दुबे द्वारा पूर्व में भी शासकीय सेवक के साथ मारपीट ,गाली गलौच व शासकीय कार्य मे व्यवधान उत्पन्न किया जा चुका हैं जिसमे भी अपराध पंजीबद्ध हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, एक दिन में मिले इतने नए मरीज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, एक दिन में मिले इतने नए मरीज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस द्वारा देर रात की गई सघन चेकिंग, शहर में चेकिंग पॉइंट लगा कर की गई चेकिंग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending