Connect with us

छत्तीसगढ़

धूमधाम से मना रेडक्रास दिवस, सिम्स व जिला अस्पताल में कलेक्टर ने किया वाटर कूलर का लोकार्पन

Published

on

बिलासपुर, 8 मई 2021। भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा द्वारा आज विश्व रेडक्रास दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रेडक्रास के अध्यक्ष कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर द्वारा सिम्स व जिला चिकित्सालय में एक-एक वाटर कूलर लोकार्पित किया गया, साथ ही कोविड-19 के मरीजों का उपचार करने वाले चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ के लिये पीपीई किट, एन 95 मॉस्क व सैनेटाइजर वितरित किये गये। वहीं कोविड मरीजों के लिये फल वितरित किये गये।

कलेक्टर व अतिथियों ने रेडक्रास के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनाट के चित्र पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि गर्मी के सीजन को देखते हुए कोविड मरीजों के उपचार के लिये आने वाले परिजनों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके इसलिये रेडक्रास फंड से इन दोनों अस्पतालों में वाटर कूलर स्थापित किया गया है। उन्होंने कोविड-19 के इस कठिन दौर में मरीजों के उपचार में लगे हुए डॉक्टर्स एवं स्टाफ की सराहना करते हुए उनके प्रयासों के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास से हमारा जिला कोविड संक्रमण से मुक्त हो सकेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की श्वेता जायसवाल बनी मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ नेशन 2021, रह चुकी हैं मिसेज वर्ल्ड

रेडक्रास की दवा दुकानों का निरीक्षण
कलेक्टर ने सिम्स व जिला चिकित्सालय में रेडक्रास की दवा दुकान व जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण भी किया और दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। जन औषधि केन्द्रों में उपलब्ध सस्ती जेनेरिक दवाओं की जानकारी ली और कहा कि लोगों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाये।

इन कार्यक्रमों में रेडक्रास के सदस्य एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, अनिल तिवारी, सिम्स की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन, डॉ. पुनीत भारद्वाज, डॉ. आरती पांडेय, सौरभ सक्सेना आदि उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: सिविल जज परीक्षा-2020 के कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में जवाहर बाल मंच सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 4645 नए पॉजिटिव मरीज, 6 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending