Connect with us

Uncategorized

थाना रतनपुर ने अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर को उड़ीसा राज्य से धर दबोचा

Published

on

केरल महाराष्ट्र उत्तराखंड राजस्थान तमिलनाडु इत्यादि राज्यों में भारी मात्रा में करते थे गांजा सप्लाई
गिरफ्तार आरोपी

  1. निलांचन बेहरा पिता कृष्ण बेहरा उम्र 28 वर्ष,
  2. विक्रम पात्रो ऊर्फ गॉधी पिता ईश्वर पात्रो उम्र 45 वर्ष दोनों निवासी बिरीकोट थाना अड़भा जिला गजपति ओड़िशा।

थाना रतनपुर द्वारा अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को एक क्विंटल गांजा के साथ दी गई थी दबिश जिसके ख़िलाफ़ NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी. ndps अपराध में end-to-end investigation कर गांजा के मुख्य सप्लायर को पकड़ने का निर्देश पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह(ips) द्वारा दिया गया था ।उक्त निर्देश के परिपालन में आरोपी राजेश शर्मा से विस्तृत पूछताछ कर निशानदेही व टेक्निकल इंटेलिजेंस के आधार पर उक्त गांजा के सप्लायर गजपति ज़िला उड़ीसा में होना ज्ञात हुआ।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें किया नमन

उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर SDOP कोटा द्वारा थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम तत्काल उड़ीसा रवाना किया गया। स्थानीय उड़ीसा पुलिस की मदद से ग्राम बीरकोट जिला गजपति के दुरुस्त एवं पहुँचविहीन जंगली इलाक़े में पर्याप्त पुलिस फ़ोर्स के साथ गांजा तस्करों के ठिकाने पर दबिश दी गई एवं दो मुख्य अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर नीलांचल बेहरा और विक्रम पात्रो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई ।

जिनसे पुछताछ करने पर 10-12 दिन पूर्व राजस्थान के राजेश शर्मा के पास लगभग 01 क्विंटल गॉजा 34,000 रूपयों में बेचना बताये जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला

Published

on

दोनों सरकारें मानेंगी फैसला- CM साय
दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा कि जल विवाद को लेकर केंद्रीय जल आयोग (CWC) को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों के हित में जो भी निर्णय होगा, दोनों सरकारें उसे मानेंगी।

सिंगापुर दौरे को लेकर भी बोले CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रस्तावित सिंगापुर दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की विकास उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। सिंगापुर में वे निवेशकों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे तथा प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। सीएम ने कहा कि इस दौरे से कौशल विकास, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें   श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Continue Reading

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…

Published

on

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) के माध्यम से की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभाग ने आवेदन और परीक्षा की संभावित तिथियां भी जारी कर दी है।

जारी विज्ञापन के मुताबिक संविदा के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक सुधार का मौका दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   NEET परीक्षा प्रणाली फुलप्रूफ, सेंध लगाना मुश्किल…,’ मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में किया दावा, शीर्ष न्यायालय बोला- UPSC से सीखिए

विभाग के अनुसार भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच रखी गई है। परीक्षा विभिन्न पालियों में आयोजित की जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावित तिथि बताई गई है। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

Continue Reading

Uncategorized

दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल

Published

on

भारतीय रेलवे इस फेस्टिव सीजन में कुछ स्पेशल ट्रेने चलाने जा रहा है. दिवाली और दशहरा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाएगी. इन ट्रेनों में IRCTC के एप और ऑफिशियल वेबसाइट (irctc.co.in), रेलवे के रिजर्वेशन सेंटर और RailOne एप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. इनमें सफर करने के लिए स्पेशल चार्जेस देना होगा.

त्‍योहारों के लिए भारतीय रेलवे ने अलग-अलग रूटों के लिए फेस्टिव स्‍पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. इसी में से एक रूट पर 102 फेरे वाली ट्रेनें चलाने जा रहा है.

यह भी पढ़ें   ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ पर चर्चा की, युवाओं के इनोवेटिव आइडिया को सराहा

दशहरा और दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. इनमें मुंबई-चेन्नई, मुंबई-लातूर और कोल्हापुर-कलबुरगी रूट शामिल हैं. इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. त्‍योहारों के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है. 102 फेरे लगाने वाली ट्रेनें  सोलापुर मंडल से गुजरने वाले अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी.

CSMT मुंबई-चेन्नई बीच वीकली स्पेशल ट्रेन के 6 फेरे चलाए जाएंगे. यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक हर बुधवार को मुंबई से रात 12:35 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11:30 बजे चेन्‍नई पहुंच जाएगी. वापसी में चेन्नई-CSMT मुंबई स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार को सुबह 4 बजे चेन्नई से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे मुंबई आ जाएगी.

भारतीय रेलवे CSMT मुंबई और लातूर के बीच भी हफ्ते में दो बार चलने वाली स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जो दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी.

यह भी पढ़ें   छतीसगढ़ में भाजपा का जंगी प्रदर्शन: PM आवास के बाहर राहुल गाँधी के धरने पर फूटा BJP का गुस्सा, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा…

रेलवे कोल्हापुर और कलबुरगी के बीच भी 64 फेरे लगाएगी. यह स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर रोज चलेगी. कोल्हापुर-कलबुरगी स्पेशल 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर दिन सुबह 6:10 बजे कोल्हापुर से रवाना होगी और शाम 4:10 बजे कलबुरगी पहुंचेगी। इस दिशा में कुल 32 फेरे होंगे.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending