Connect with us

छत्तीसगढ़

त्योहारी सीजन में सुगम यातायात हेतु गोल बाजार में एकांगी मार्ग व्यवस्था 3 अक्टूबर से लागू

Published

on

त्योहारी सीजन को लेकर गोल बाजार में होगी एकांगी मार्ग व्यवस्था, आगामी नवरात्रि दशहरा दीपावली जैसे त्योहारी सीजन पर बिलासपुर शहर के मुख्य व्यावसायिक मार्ग में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के आशय से सदर बाजार गोल बाजार में एकांगी मार्ग व्यवस्था लागू होगी।

इस व्यवस्था के अनुसार देवकीनंदन चौक की ओर से गोल बाजार आने वाले वाहन सिम्स चौक से बाएं मुड़कर आगे जाएंगे, इसी प्रकार जूना बिलासपुर की ओर से गोल बाजार की ओर आने वाले वाहन तेलीपारा अथवा हरदेव लाला मंदिर की ओर जाएंगे,

तथा जिन्हें सदर बाजार गोल बाजार में खरीदारी करनी हैं वे अपने वाहन लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में अथवा लखीराम ऑडिटोरियम में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। ज्ञात हो कि यह व्यवस्था दो पहिया वाहनों को छोड़कर ऑटो, कार या अन्य वाहनों के लिए लागू होगी, एकांगी मार्ग व्यवस्था दिनांक 3.10.2024 से प्रारंभ हो रही है जो प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से देर रात तक लागू होगी। ज्ञात हो की नवरात्रि दशहरा एवं दीपावली जैसे पर्व में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने सदर बाजार गोल बाजार आते हैं ऐसे में कार जैसे वाहन लेकर आने पर सड़के संकीर्ण पड़ती हैं और सुगम यातायात बाधित होता है,

यह भी पढ़ें   विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मंडल के बिलासपुर सहित 10 स्टेशनों पर लगाई गई है प्रदर्शनी

आम जनों को सुगम यातायात व्यवस्था दिलाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने यह व्यवस्था लागू की है। साथ ही आम जनों से इस व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भाजपा सरकार द्वारा पेश किया गया बजट, छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए लाया गया बजट है: सन्नी केसरी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत 6-लेन रोड के लिए 1307 करोड़ 16 लाख मंजूर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मामूली विवाद के बाद दिया वारदात को अंजाम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending