Connect with us

छत्तीसगढ़

बापू खोली कॉलोनी में नवनिर्मित “वर्षा वाटिका” का मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रद्धा पाण्डेय ने किया शुभारंभ

Published

on

बिलासपुर रेल मंडल के बापू खोली कॉलोनी में गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवनिर्मित चिल्ड्रन पार्क “वर्षा वाटिका” का उद्घाटन मंडल सेक्रो की अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल सेक्रो की कोषाध्यक्ष श्रीमती संध्या रंगाराव, संयुक्त सचिव श्रीमती विनिता जैन सहित कालोनी के बच्चे तथा नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस वाटिका के शुभारंभ से कॉलोनी के निवासियों में भी उत्साह का माहौल है और बच्चों में खुशी का संचार हुआ है।

चिल्ड्रन पार्क “वर्षा वाटिका” का निर्माण बापू खोली कॉलोनी में बच्चों के खेल और मनोरंजन के लिए किया गया है, जिसमें बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु आधुनिक झूले मंडल सेक्रो द्वारा लगाए गए हैं जिससे कि बच्चे इसका भरपूर आनंद ले सकें। इस अवसर पर सेक्रो अध्यक्षा द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया | इसके पश्चात अग्रज नाट्य दल द्वारा स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़-नाटक की जीवंत प्रस्तुति से स्वच्छता जागरूकता का संदेश भी दिया गया |

यह भी पढ़ें   OPERATION WILEP: जनरल कोच के बोगी में मिली अवैध वनोपज...

श्रद्धा पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा, “इस वाटिका का उद्देश्य न केवल बच्चों को खेलने की जगह प्रदान करना है, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी प्रोत्साहित करना है। ऐसे पार्क बच्चों के लिए सुरक्षित और खुशहाल माहौल प्रदान करते हैं, जो उनके समग्र विकास में सहायक होते हैं। श्रीमती पाण्डेय ने पार्क की देखभाल और सफाई बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया और सभी से इस सामुदायिक संपत्ति का ध्यान रखने का आग्रह किया । उन्होने कचरा प्रबंधन विषय पर भी विस्तार से समझाया | इसमें बताया गया कि गीला कचरा व सूखा कचरे को अलग कर किस प्रकार से उसका उपयोग खाद के रूप में किया जा सकता है |

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा वाणिज्यिक कर एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल का दौरा कार्यक्रम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र में की गई नाइट पेट्रोलिंग एवं कॉम्बिंग गश्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: 3 महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई बड़ी घटनाओं को दिए थे अंजाम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending