Connect with us

छत्तीसगढ़

लघु उद्यमियों एवं जरूरतमंदों को उदारतापूर्वक ऋण प्रदान करें बैंकर्स-कलेक्टर

Published

on

ऋण प्रकरणों के निराकरण में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

सभी बैंकों को शाख जमा अनुपात बढ़ाने के दिए निर्देश

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति बैठक संपन्न

शिक्षा ऋण के लिए विद्यालक्ष्मी पोर्टल की सुविधा
बिलासपुर, अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक ली। कलेक्टर ने बैंकर्स से कहा कि छोटा व्यवसाय करने वाले लघु उद्यमियों एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को उदारतापूर्वक ऋण प्रदान करें। आपकी मदद एवं सहयोग से किसी की जिंदगी बदल सकती है। छोटे उद्यमियों को ऋण प्रदान करना बैंकों की ताकत है। इससे सरकार के आत्मनिर्भर भारत और हर व्यक्ति को रोजगार देने की मंशा पूरी होती है।

कलेक्टर ने सभी बैंकों को साख जमा अनुपात (सीडी रेशो) बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अधिक से अधिक ऋण प्रदान कर लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं मजबूती से कार्य कर रही है और आर्थिक स्वावलंबन के अद्भुत परिणाम मिल रहे हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इस दिशा में कार्य करते हुए अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जिले में धान की बिक्री करने वाले पंजीकृत किसानों का अभियान चलाकर शत-प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें   100 साल के आनंद राम ने जीती कोविड से जंग

उन्होंने इसके लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पशुपालन विभाग, मछली पालन विभाग सहित उद्योग विभाग एवं अन्य विभागों के प्रकरणों में आ रही दिक्कतों का निराकरण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने पशुपालन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, शिक्षा ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने नगरीय निकाय अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं में लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इसके जल्द निराकरण के संबंध में बैंको को कहा। लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि जिले में 259 बैंक शाखाएं, 320 एटीएम और 483 ग्राम पंचायतों के सभी गांवों में 4988 बीसी/कियोस्क संचालित हैं।

उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों को ऋण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनआरएल अंतर्गत समूह की महिलाओं को व्यापक पैमाने पर ऋण प्रदान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनधन योजना अंतर्गत 12 लाख 42 हजार 892 खाते खोले गए हैं। शिक्षा ऋण अंतर्गत ऋण प्रदान किया जा रहा है। जिले में 75.73 करोड़ रूपए शिक्षा ऋण का वितरण किया गया है जिनमें से 595 छात्राओं को 35.43 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें   अखिल भारतीय ड्यूज बॉल T20 क्रिकेट प्रतियोगिता : आज से शुरू होगा स्व. श्री सुभाष चंद केसरी जी की स्मृति में क्रिकेट का महामुकबला, जीतने वाले को मिलेंगे 1 लाख...

शिक्षा ऋण के लिए विद्यालक्ष्मी पोर्टल-
उन्होंने बताया कि विद्यालक्ष्मी पोर्टल छात्रों को शैक्षिक ऋण और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने और जानकारी पाने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म मुहैया कराता है। इस पोर्टल पर, छात्रों को बैंकों की शैक्षिक ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। यहां छात्रों के लिए सामान्य शैक्षिक ऋण आवेदन पत्र भी उपलब्ध है। इस पोर्टल का इस्तेमाल करने से छात्रों को बैंक शाखाओं में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इस पोर्टल पर लोन आवेदन की स्थिति देखने की सुविधा भी मिलती है।

इस पोर्टल पर, स्कॉलरशिप स्कीम्स और लोन स्कीम्स को एक ही जगह पर लाया गया है। लीड बैंक मैनेजर ने शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सभी बैंकों द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नई दिल्ली में सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की छटा बिखेरने पहुंचे लोक कलाकार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Big News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending