Connect with us

छत्तीसगढ़

प्रधान मंत्री आवास की राशि गबन करने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार

Published

on

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया है निर्देशित

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जे आर भगत सीईओ जनपद पंचायत मस्तुरी ने लिखित आवेदन मय जांच रिपोर्ट एफ आई आर दर्ज कराया की ग्राम पंचायत सोन के ग्रामीणों से यह शिकायत मिली थी की सरपंच पति अशोक केवट प्रत्येक हितग्राही से5000₹ कियोस्क संचालक साबित केवट के माध्यम से 20000/20000₹ की निकासी में हस्ताक्षर करवाकर 15000₹ दिया जा रहा और 5000₹ काट दिया गया है इस प्रकार कुल 13 हितग्राही से 65000₹ का धोखाधड़ी कर गबन किया गया है की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना दौरान कियोस्क संचालक आरोपी साबित केवट पिता गजरू केवट उम्र 22 साल निवासी सोन थाना पचपेड़ी को आज दिनांक 10.10.24 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है सरपंच पति अशोक केवट की तलाश जारी है

यह भी पढ़ें   केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को रहेंगे दुर्ग संभाग के दौरे पर, आईजी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी op कुर्रे, एएसआई राकेश टांडे , प्रधान आर लक्ष्मण सिंह,आर प्रशांत , एवम महिला आर नीता यादव का विशेष योगदान रहा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: कुनकुरी को सीएम विष्णुदेव साय की सौगात, विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये मंजूर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक, सख्त निर्देश जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: 8 से 15 दिसंबर तक कई ट्रेनों का बदला रूट, कुछ हुए रदद्
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending