छत्तीसगढ़
मादक पदार्थ गांजा के प्रकरण में 3 वर्ष पूर्व से फरार आरोपी पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार
वर्ष 2021 में 2 आरोपियों को गिर. कर एनडीपीएस एक्ट के तहत् की गई है कार्यवाही।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 600 ग्राम गांजा किया गया था बरामद।
प्रकरण में 1 अन्य आरोपी है फरार, जिसका पतासाजी जारी है
नशे का व्यापार करने वाले हो जाए सावधान होगी कड़ी कार्यवाही
आरोपी -अंकित उर्फ अंकू श्रीवास पिता अरूण श्रीवास उम्र 29 वर्ष निवासी पाठकपारा तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.09.2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक काले रंग के पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BD 0217 में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु अशोक नगर की ओर जा रहे हैं । सूचना पर विधिवत् एनडीपीएस एक्ट प्रावधानों का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपी 1.आयुश रजक पिता बालेन्द्र रजक उम्र 27 वर्ष निवासी तेलीपारा दरबार लाज के पीछे सिटी कोतवाली बिलासपुर एवं आरोपी 2. अमन सिंह ठाकुर पिता राजू सिंह ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी तेलीपारा दरबार लॉज के पीछे थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर को मौके पर पकड़कर तलाशी लिया गया |
जिनके कब्जे से 4 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर पूछताछ करने पर आरोपी अंकू उर्फ अंकित श्रीवास एवं रामचंद उर्फ रामजी निवासी तखतपुर के द्वारा उक्त गांजा बिक्री हेतु देना बताने पर आरोपी अंकित श्रीवास एवं रामचंद की पतासाजी की गई किन्तु आरोपी नहीं मिलने पर प्रकरण में धारा 173(8)जा.फौ. के तहत् अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया गया था।
प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही। आज दिनांक 13.10.2024 को सूचना मिला कि प्रकरण के फरार आरोपी अंकित श्रीवास उर्फ अंकू नवरात्रि पर्व मनाने अपने सकुतन तखतपुर आया हुआ है। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी. जे.पी. निषाद के हमराह आर. शिव जोगी, मुकेश शर्मा, इमरान खान, छत्रपति दीक्षित एवं अन्य का टीम तैयार कर तखतपुर टीम भेजा गया।
जहां आरोपी अंकित श्रीवास उर्फ अंकू को उसके सकुनत पर घेराबंदी कर थाना सरकंडा और तखतपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी रामचंद उर्फ रामजी एवं पूर्व में गिर. आरोपियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized11 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
