Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur News: देश भक्ति के जज्बे को दिखा रहा ‘कालापानी’ की अवधारणा पर बनाया गया मां दुर्गा पूजा पंडाल

Published

on

बिलासपुर, रेलवे कन्सट्रक्शन कालोनी बिलासपुर के परिसर में सार्वजनिक दुर्गा लक्ष्मी काली पूजा उत्सव समिति के आयाजकों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य पूजा पंडाल के मध्य मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। परंतु इस वर्ष बनाए गए पूजा पंडाल की बात ही निराली है। राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान मातृभूमि को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले क्रांतिकारियों को दी जाने वाली क्रूरतम सजाओं में से एक कालापानी की ही सजा थी।

सेल्यूलर जेल में बंदियों को दी जाने वाली तरह-तरह के कठोर यातनाओं का जीवंत चित्रण दर्शकों को रोमांचित करने वाले हैं। आजादी के लिए सशस्त्र क्रांति का मार्ग अपना कर देश को आजाद कराने के लिए संघर्षरत युवाओं ने अदम्य साहस का परिचय दिया और कालापानी की सजा झेली। हजारों देशभक्तों ने सेल्यूलर जेल की यातनामय कष्ट झेले। आज की वर्तमान पीढ़ी को ‘कालापानी’ के देशभक्तों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ग्रहण करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें   पति बोला, मेरी पत्नी जींस-टॉप पहनती है, बच्चे की कस्टडी मुझे दी जाए...

सेल्यूलर जेल पर केन्द्रित कर बनाए गए पूजा पंडाल की खबर मिलने के बाद इससे प्रभावित होकर लेखक व इतिहासकार डॉ. लोकेश शरण उक्त पंडाल को देखने पहुंचे। उन्होंने कैदियों की भूमिका निभा रहे कलाकारों से मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की। डॉ. शरण ने दुर्गा पूजा समिति आयोजक मंडल के सर्वश्री स्वराजनाथ चौधरी, अब्दुल फरीद व लोकनाथ बिस्वाल को ‘भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में कालापानी की ऐतिहासिक भूमिका’ शीर्षक से प्रकाशित अपनी लिखित पुस्तक भेंट की तथा उनकी पूरी टीम को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Breaking: अब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होगा बापू के प्रिय भजनों का गान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 250 करोड़ रुपए की GST चोरी का बड़ा खुलासा...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई : लौह अयस्क परिवहन में गड़बड़ी को लेकर 105 वाहनों की जांच, 11 वाहन जब्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending