Connect with us

छत्तीसगढ़

हत्या के मामले में तखतपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Published

on

प्रेमिका द्वारा प्रेमी से संबंध नही रखने की बात पर हुए विवाद बना हत्या का कारण
प्रेमिका की हत्या कर ख़ुद आत्महत्या करने जा रहा था आरोपी ,पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आरोपी को चंद घंटों में ही पकड़ लिया गया
नाम आरोपी- नरेन्द्र सोनकर उर्फ बौना पिता स्व. तिरजुगी सोनकर उम्र- 43 वर्ष निवासी ठकुरीकांपा थाना जरहागांव जिला मुंगेली

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 11.10.2024 को गीता सिंह ठाकुर ने यह सूचना दी कि उसके किरायदार नरेन्द्र सोनकर के कमरे के अंदर पलंग में लता सोनकर चित्त पड़ी है , गले में स्कार्फ़ बँधा है ,इस सूचना पर तखतपुर में अपराध कायम कर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर तत्काल घटनास्थल पहुचकर शव के आस-पास बारिकी के निरीक्षण किया गया |

यह भी पढ़ें   CG Crime: कांग्रेस नेता के दो बेटों पर जानलेवा हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

भौतिक साक्ष्य के आधार पर मृतिका का गला घोटकर हत्या करना पाये जाने से मामले से जुड़े व्यक्तियों से पुछताछ पर पाया गया की मृतिका लता सोनकर एवं उसका प्रेमी नरेंद्र सोनकर हमेशा उस किराये के मकान में आकर मिलते जुलते थे |

जिसके आधार पर संदेही नरेन्द्र उर्फ बौना सोनकर को कायमी के चंद घटो मे उसके सकुनत ठकुरीकापा थाना जरहागांव जिला मुंगेली मे जाकर पुछताछ किया गया जो मृतिका द्वारा संबंध विच्छेद की बात पर प्रेमी आरोपी द्वारा आवेश मे आकर मृतिका का गला घोटकर हत्या करना बताया। प्रेमिका की हत्या कर ख़ुद आत्महत्या करने जा रहा था जिसके पहले ही तखतपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा ।

यह भी पढ़ें   CG Job: स्वामी आत्मानंद स्कूल में निकली बंपर भर्ती

हत्या जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक महोदय ने शाबाशी दी है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: रायपुर रेल मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में ट्रैफिक ब्लॉक से गाड़ियों का परिचालन प्रभावित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रायपुर (दुर्ग) - विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: चिटफंड कंपनियों की संपत्ति नीलामी के लिए कोर्ट से आदेश जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending