Connect with us

छत्तीसगढ़

रेलवे सुरक्षा बल ब्रजराजनगर ने पकडा दो लाख बीस हजार कीमती 12 किलो गॉंजा

Published

on

मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्व लगातार चल रहा आपरेशन नारकोस |

बिलासपुर :- रेलवे सुरक्षा बल ब्रजराजनगर के स.उप.निरी. अमरेन्द्र सिंह एवं स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर बेलपहाड रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म में निगरानी के दौरान एक व्यक्ति राजकुमार भारत राम शर्मा निवासी- तारदेव मुंबई को पकडा गया जिसके बैग से 12 पैकटों में कुल 12 किलो गॉंजा बरामद किया गया, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये बेलपहाड आबकारी विभाग को सुपुर्द करने पर आबकारी विभाग बेलपहाड द्वारा अपराध क्रमांक 0140/24-25 दिनांक 14.10.2024 अंतर्गत धारा 20(बी)एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर जॉंच में लिया गया है। जप्त गॉंजे की अनुमानित कीमत 2,20000/-ऑकी गई है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की उठने लगी मांग!

रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मंडल द्वारा ट्रेनों में मादक पदार्थो की तस्करी रोकने एवं संलिप्तों की गिरफ्तारी बावत लगातार आपरेशन नारकोस चलाया जा रहा है | वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2024 में मंडल क्षेत्राधिकार अंतर्गत छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश एवं उडीसा राज्य के सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्टों द्वारा अभी तक कुल 39 मामलों में 327 किलोग्राम अनुमानित कीमत 65 लाख रूप्ये से अधिक के गॉंजे की बरामदगी कर 41 संलिप्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई गई है | यह अभियान लगातार जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं.. प्रेग्नेंसी की खबरों पर फूटा ऐश्वर्या शर्मा का गुस्सा, बोलीं-'मैं तंग आ गई हैं'
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Mrunal Thakur Sporty Look : काले रंग के टॉप और डेनिम जींस में मृणाल, लंच पर जाने के लिए बेहतरीन है ये स्टाइल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं.. प्रेग्नेंसी की खबरों पर फूटा ऐश्वर्या शर्मा का गुस्सा, बोलीं-'मैं तंग आ गई हैं'
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending