Connect with us

छत्तीसगढ़

ट्रक ड्राइवर से पैसा एवं डीजल लूट करने वाला फरार आरोपी चढ़ा मस्तुरी पुलिस के हत्थे

Published

on

पूर्व में एक आरोपी को गिरफतार कर जेल भेजा चुका है।

गिर० आरोपी का नाम:- अरविन्द खुटे पिता गंगाराम खुटे उम्र 22 साल साकिन खिसीरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग)

विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 13.09.23 को प्रार्थी अजय मनहर निवासी लिमतरा थाना मस्तुरी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी हाईवा में अकलतरा से गिट्टी लाने के लिए सुबह करीब 04:00 बजे के आस पास खैरा से हाईवा को लेकर अकेले निकला था फोरलेन एन एच 49 पर ग्राम पाराघाट टोल बेरियर के पास सुबह करीब 04.30 बजे अपना गाडी खड़ा करके नीचे दिशा मैदान करने गया था दिशा मैदान करके वापस आया तो देखा इसके गाड़ी के टकी साईड में एक सफेद रंग का माहिन्द्रा कम्पनी का टीयूजी 300 गाडी वाहन कमाक सी०जी० 13 एवी 8901 खड़ा था तथा चार लडके हाईवा का डीजल टंकी को खोलकर उसमे पाईप लगाकर डीजल निकाल रहे थे तब उनके पास जाकर अपने गाड़ी का डीजल कैसे निकाल रहे हो बोला तो वो लोग डण्डा तथा लोहे का राड रखे थे |

यह भी पढ़ें   मवेशियों के द्वारा धान खाने का वीडियो सांसद राम विचार नेताम ने किया ट्वीट, कहा- 'सरकार की बदहाली का आलम इस कदर हो चुका है कि धान खरीदी के 3 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी परिवहन नहीं हो पाया है'

जिससे प्रार्थी के सिर में अड़ाकर हल्ला मत करना नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देने लगे गाड़ी में 50 लीटर डीजल था उसे पुरा निकाल कर प्लास्टिक जरिकेन में भरकर अपने गाडी में डाल लिये तथा जितना पैसा रखे हो निकालकर दे दो नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देते हुये शर्ट से 500-500 रूपये का दो नोट लूट लिया तथा वहा से आगे चले गये आगे में एक ट्रेलर गाडी वाहन कमाक एम पी 53 एचए 2505 खड़ा था उसके पास जाकर उसका भी डीजल टकी से डीज़ल निकालने लगे तब यह अपना मोबाईल गाडी में रखा था |

जिसे निकालकर अपने मालिक राजू पंडित को फोन करके घटना के बारे में बताया तब राजू पंडित वहा पर आया उसी समय एक पुलिस गाड़ी भी वहा पर आया सभी मिलकर उन लोगों को पकडने लगे तब तीन लड़के वहा से अंधेरे का फायदा उठाकर खेत तरफ भाग गया एक लड़का को पकड पाये जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोज कुमार मिरी पिता राम कुमार मिरी उम्र 35 साल निवासी कोरबी थाना बलौदा बताया मनोज मिरी एवं अन्य साथियों के साथ नगदी रकम हाईवा का डीजल लूटकर प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा टीयूजी में भाग गये।

यह भी पढ़ें   जेल से बाहर आए कालीचरण महाराज...

विवेचना के दौरान आरोपी मनोज मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा घटना दिनाक से फरार आरोपी अरविंद खुटे पिता गंगाराम खुटे उम्र 22 साल पता ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग को उसके घर में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को आज दिनाक 15.10.2024 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: हत्या के बाद शव दफनाकर उगा दिए थे गोभी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 'बस संगवारी एप' लॉन्च, घर बैठे जानें बस का रूट और समय सारणी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भगवान परशुराम सेना छत्तीसगढ़ की आम बैठक और सम्मान समारोह कल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending