Connect with us

छत्तीसगढ़

श्रमिक कल्याण के लिए श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही है कई योजनाएं

Published

on

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक
बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2024/जिले में छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत समस्त पंजीकृत श्रमिकों हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिनमें श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को प्रत्येक कक्षा व पाठ्यक्रम हेतु मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना संचालित है।

जिसमें अध्ययनरत छात्र/छात्रा हेतु कक्षा 1 से पी.एच.डी. स्तर तक अध्ययन करने हेतु प्रत्येक वर्ष राशि 1,000 रू. से 10,000 रू. तक प्रदान की जावेगी। जिस हेतु श्रमिक 31 दिसंबर तक ऑनलाईन आवेदन श्रमेव-जयते ऐप विभागीय वेबसाईट shramevjayate.cg.gov.in विकासखंड स्तर में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र एवं चॉईस सेंटर/लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें   स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने लोगों को मंकी-पॉक्स व विभिन्न मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की अपील की

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिकों हेतु मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना जिसमें निर्माण श्रमिक एवं उनके बच्चों हेतु प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे पीएससी (लोक सेवा आयोग), व्यापम, एसएससी, आईबीपीएस, रेलवे, पुलिस एवं समय-समय पर जारी होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग का अवसर प्रदान किया जाता है।

जिस हेतु श्रमिक/लाभार्थी ऑनलाईन आवेदन श्रमेव-जयते ऐप विभागीय वेबसाईट shramevjayate.cg.gov.in विकासखंड स्तर में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र एवं चॉईस सेंटर/लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन कर सकते है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राघवेंद्र राव सभाभवन में 29 अगस्त से 5 सितंबर तक हथकरघा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुंगेली : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के रिक्त पदों पर आवेदन 21 जून तक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर ब्रेकिंग : 50 क्विंटल अवैध धान जब्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending