Connect with us

छत्तीसगढ़

अपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही ऑपरेशन प्रहार

Published

on

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा गुंडागर्दी करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश

शराब पीने के लिये पैसो की मांग करना बना विवाद का कारण।

नाम आरोपी – प्रियांशु साहू पिता अशोक साहू उम्र 25 वर्ष निवासी मंडी रोड बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.10.2024 को प्रार्थी हिमांशु साहू निवासी डोडकीभाठा का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीब 10.00 बजे दुकान बंद कर घर जाते समय प्रियांशु साहू रास्ते मे मोटर सायकल रोककर शराब पीने के पैसो की मांगकर माॅ बहन की गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने उपरांत फटाखा दुकान के आसपास शराब के नशे मे आम लोगो का गाडी रोककर गुण्डागर्दी कर रहा है सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग द्वारा आरोपी का थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ मारपीट करना व आम लोगो का गाडी रूकवाकर गुण्डागर्दी करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूध्द अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफतारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   CG: मृत्युंजय आश्रम प्रमुख महामंडलेश्वर श्रद्धानंद सरस्वती का निधन

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक निरीक्षक हरीशचंद्र टाण्डेकर, उप निरीक्षक जी.एल.चन्द्राकर आरक्षक सुमन चंद्रवंशी, संतोष मरकाम, गोवर्धन शर्मा की अहम भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   औद्योगिक क्षेत्र में 18 हजार 165 करोड़ रूपए के पूंजी निवेश से बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गढ़कलेवा में बोरे-बासी खाकर किया गया श्रमिकों का सम्मान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending