Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

Published

on

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों के कार्यभार ग्रहण समारोह में राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल रूप से शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और सदस्यों सर्वश्री रवि बक्श, रविन्द्र सिंह, गणेश योगी तथा राजेश नारा को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी एवं विधायक देवती कर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी तथा समाज कल्याण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुडे़। 

यह भी पढ़ें   नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 26 अगस्त को जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन ज्ञान से जुड़े योग हमारे देश की एक परंपरा है। योग से हमारे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और इससे हमारा शरीर निरोगी हो सकता है। उन्होंने बताया कि योग का क्षेत्र व्यापक है। भगवान कृष्ण ने तो इसे भक्तियोग, ज्ञानयोग तथा कर्मयोग से जोड़कर काफी विस्तार स्वरूप दिया। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा इसकी महत्ता के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। जिससे हम सभी की दिनचर्या में योग अनिवार्यतः शामिल हो जाए।  

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने भी संबोधित किया और योग के महत्व के बारे में जन जागरूकता लाने के लिए जोर दिया। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने संबोधित किया और छत्तीसगढ़ में योग को उच्चतम शिखर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव पहल करने को कहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बजरंग दल ने निकाली भव्य रथयात्रा,नशा मुक्ति अभियान का किया शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Breaking: अब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होगा बापू के प्रिय भजनों का गान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Weather Alert: प्रदेश में आज से गिरेगा पारा, पड़ेगी कड़कड़ती ठंड
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending