छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, 97.43 प्रतिशत परीक्षार्थी उतीर्ण
रायपुर| स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2021 का परिणाम ऑनलाईन घोषित किया। घोषित परीक्षाफल 97.43 प्रतिशत रहा। इसमें उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 98.06 और बालकों का प्रतिशत 96.69 है। इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वय विकास उपाध्याय और द्वारिकाधीश यादव, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, मण्डल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल, मण्डल के सदस्य और अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में पंजीकृत 2 लाख 89 हजार 023 परीक्षार्थियों में से 2 लाख 86 हजार 850 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 2 हजार 402 छात्रों के परिणाम अपात्र होने के कारण निरस्त किए गए और 341 छात्रों के परिणाम बाद में घोषित किए जाऐंगे। आज घोषित 2 लाख 84 हजार 107 छात्रों के परिणाम में से एक लाख 30 हजार 561 बालक और एक लाख 53 हजार 546 बालिकाएं है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2 लाख 76 हजार 817 है, जो घोषित परीक्षाफल का 97.43 प्रतिशत है। घोषित परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2 लाख 71 हजार 155 है, जो 95.44 प्रतिशत है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 5 हजार 570 है, जो 1.63 प्रतिशत है और तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 79 है, जो .03 प्रतिशत है। 13 परीक्षार्थियों को पास श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया गया है और पूरक की पात्रता 2035 परीक्षार्थियों को दी गई है। इसके अतिरिक्त 5 हजार 255 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए है, इसमें 3 हजार 204 बालक और 2 हजार 51 बालिकाएं है।
हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 में कुल 2 लाख 75 हजार 495 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे, जिनमें 2 लाख 16 हजार 526 परीक्षार्थी (कुल 78.59 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए थे, इनमें से उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 82.02 और बालकों का प्रतिशत 74.70 था।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा वर्ष 2121 में कुल 11 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 7 बालक और 4 बालिकाएं है। सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा।
परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है और वेबसाइट www.results.cg.nic.in पर भी परीक्षा परिणाम देखे जा सकते है। इस वर्ष नोवेल कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण के कारण छात्रों की परीक्षा घर से आयोजित की गई। अतः इस वर्ष प्रावीण्य सूची जारी नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized20 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
