Connect with us

छत्तीसगढ़

सुने मकान में घूसकर चोरी करने वाले शातिर चोरों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

♦️ चोरी की रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर आरोपीगण गिरफ्तार।

♦️ घर अंदर आलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं मोबाईल किये थे चोरी।

♦️ आरोपी ने अपने नाबालिक साथी के साथ किया था चोरी।

♦️ आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाईल किमती 15000 रू. किया गया बरामद।

♦️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपी:-

  1. मदन यादव पिता रामजी यादव उम्र 19 वर्ष निवासी जैतखाम के पास बंधवापारा सरकण्डा।
  2. विधि से संघर्षरत् नाबालिक।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बी. दिवाकर राव पिता स्व. बी.एन. राव उम्र 29 वर्ष निवासी उर्जा पार्क के पास मस्जिद चौक राजकिशोर नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा उपस्थित होकर दिनांक 03.11.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने परिवार के साथ दिनांक 02.11.2024 को रायपुर गया था |

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के जवान रामकुमार टोप्पो को मिला वीरता पदक सम्मान

वापस घर आया तो देखा कि घर के आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर, सिक्के, चांदी की मूर्ति एवं पुराना एप्पल कंपनी का मोबाईल किमती 95000/- रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि मदन यादव नामक व्यक्ति चोरी का मोबाईल बिक्री करने के लिए ग्राहक का तलाश कर रहा है।

उक्त सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तस्दीक कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। उक्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में टीम तैयार कर बंधवापारा से मदन यादव एवं उसके साथी नाबालिक बालक को पकड़कर पूछताछ किया गया |

यह भी पढ़ें   स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर 25 तक, स्कूल परिसर में ही कार्ड बनने पर बच्चों ने जताई खुशी

जो प्रार्थी के घर चोरी करना स्वीकार किये जिनके मेमोरण्डम के आधार पर चोरी का मोबाईल किमती 15000 रू. बरामद कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। विधी से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिले के 1 लाख 1 हजार 986 किसानों को 270 करोड़ 68 लाख 54 हजार रूपए इनपुट सब्सिडी की राशि मिलेगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 60 शिक्षक राज्यपाल के हाथों हुए सम्मानित, शिक्षा की दिशा में सरकार के कदमों को सराहा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending