Connect with us

छत्तीसगढ़

20 डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा : स्वास्थ्य मंत्री बोले- NPA लेने वाले नहीं कर सकते निजी प्रैक्टिस, निकालेंगे बीच का रास्ता

Published

on

राजनांदगाव मेडिकल कॉलेज के 20 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, कोई भी डॉक्टर जो NPA लेते हैं, वो निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले के मेडिकल कॉलेज के 20 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, कोई भी डॉक्टर जो NPA (नान प्रैक्टिस अलाउंस) लेते हैं, वो निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं। ऐसे डॉक्टर जो NPA नहीं लेते अपनी ड्यूटी के बाद निजी प्रैक्टिस कर सकते हैं।

ऐसी स्थिति में डॉक्टर इस्तीफा देंगे तो संकट पैदा होगा। हमारी बातचीत चल रही है और हम बीच का रास्ता निकालेंगे।

यह है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि, राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 20 डॉक्टर ने सामूहिक इस्तीफा डीन को सौंप दिया है। पत्र में उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार द्वारा निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस को लेकर जो कड़ाई बरती गई है, उसे यदि जल्द ही वापस नहीं लिया गया तो वह सामूहिक इस्तीफा के लिए बाध्य होंगे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टर के इस्तीफा की बात को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें   मैं रावण नही हूं दस सर नहीं है मेरे, शराबबंदी के सवाल को अनसुना करने वाले मंत्री अमरजीत भगत....

शासकीय संस्थानों में सरकारी डॉक्टर्स द्वारा इस्तीफा का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य सरकार द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस को लेकर जारी किए गए आदेश के बाद तीन डॉक्टर जिले भर में इस्तीफा दे चुके हैं। वही आज 20 डॉक्टर ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा देने के लिए पत्र मेडिकल कॉलेज के दिन को सौंपा है। इसके बाद से हड़कंप की स्थिति बन गई है। यदि डॉक्टर द्वारा सामूहिक इस्तीफा दे दिया जाता है तो जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी। वहीं मेडिकल कॉलेज की मान्यता भी खतरे में पड़ जाएगी। इसके बाद यहां के छात्र-छात्राओं का करियर भी प्रभावित हो सकता है।

आदेश वापस लेने की मांग

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के 300 किलोमीटर के दायरे में मरीज के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी है। ऐसे में डॉक्टर के सामूहिक इस्तीफा की खबर मरीज के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने पत्र में कहा है कि, यदि राज्य शासन द्वारा कड़ाई का आदेश वापस नहीं लिया जाएगा तो, वे सामूहिक इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने कलमा बैराज के प्रभावित किसानों को 22.78 करोड़ रूपए की भू-अर्जन मुआवजा राशि का किया वितरण

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के पीआरओ डॉक्टर पवन जेठानी ने कहा कि, 20 लोगों ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दिया है। यह इस्तीफा डीन को दिया गया है, लेकिन डीन इसे स्वीकार करने के लिए अधिकृत नहीं है। इसे ऊपर भेजा जाएगा और शासन से जो भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे, उसके आधार पर कार्य किया जाएगा। इस इस्तीफे का मुख्य कारण निजी जगहों पर प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, उसके कारण ही यह नाराजगी देखी जा रही है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में इस्तीफा देने से मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक मान्यता पर भी प्रभाव पड़ेगा।

डॉक्टरों की मांगों को किया जाएगा पूरा- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

इस मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, सीएमएचओ और कलेक्टर सहित सभी उच्च अधिकारियों से बातचीत की गई है। अभी डॉक्टर ने इस्तीफा देने की मंशा जाहिर की है इस मामले में उनसे बातचीत की जा रही है। उनकी जो छोटी-मोटी मांगे हैं जो तत्काल यहां पूरी हो सकती है उन्हें पूरा किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Verdict : ‘सहमति से संबंध बनाना रेप नहीं’.. इस मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, ट्रायल कोर्ट के फैसले को माना सही                           

Bilaspur High Court Verdict: हाईकोर्ट में रेप के आरोपी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील पेश करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर याचिका लगाई गई थी। कोर्ट ने आदेश में कहा कि एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता।

Published

on

Bilaspur High Court Verdict: हाईकोर्ट में रेप के आरोपी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील पेश करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर याचिका लगाई गई थी। कोर्ट ने आदेश में कहा कि एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता। इसके साथ कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट के आदेश को सही ठहराया है।

शादी के बहाने बनाए संबंध

दरअसल, Bemetara जिला निवासी रेप पीड़िता ने ट्रायल कोर्ट से आरोपी के बरी होने के खिलाफ अपील प्रस्तुत करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें कहा गया कि वह एक एग्रीकल्चरल कॉलेज में मजदूरी करने जाती थी। वहां गांव के दूसरे लोग भी काम करने जाते थे। गांव का एक व्यक्ति, यानी आरोपी भी वहां काम के लिए जाता था। 19 जून 2022 को आरोपी ने उससे बात करना शुरू किया और कहा कि वह उससे शादी करेगा, उसे रानी की तरह रखेगा, और शादी का वादा करके उसे बहलाया। याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे बार-बार शादी का वादा करके फुसलाया और उससे फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें   अविस्मरणीय सौगातों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शहर के किशोर बालक सौम्य ने पोट्रेट भेंटकर जताया आभार

पहले से शादीशुदा थी महिला

25 जुलाई 2022 को सुबह करीब 4:00 बजे, जब शिकायतकर्ता शौच के लिए जा रही थी, तो आरोपी उससे मिला और फिर कहा कि वह उससे शादी करेगा तथा फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ी, लेकिन उसी समय लाइट चली गई और आरोपी उसे अपने घर ले गया एवं संबंध बनाए। जब आरोपी ने संबंध बनाए, तब वह तीन माह की गर्भवती थी। लोकलाज के भय से उसने घटना के संबंध में किसी को नहीं बताया। बाद में पति के पूछने पर घटना की जानकारी दी, इसके बाद मामले की रिपोर्ट लिखाई गई।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दोषमुक्त

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल कोर्ट ने गवाहों एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषमुक्त किया। इसके खिलाफ पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई उपरांत अपने आदेश में कहा कि गवाहों के बयानों को देखने से यह साफ है कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह स्पष्ट तौर पर साबित हो सके कि आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने या चोट पहुंचाने का डर दिखाकर उसकी सहमति ली थी। इस केस में ऐसा कोई सबूत भी नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि पीड़िता ने अपनी सहमति इसलिए दी क्योंकि उसे लगता था कि वह कानूनी तौर पर शादीशुदा है।

यह भी पढ़ें   PM मोदी का लक्षद्वीप दौरा: विश्वभर में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ Lakshadweep, 20 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा

सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं

इसके उलट, पीड़िता पहले से ही किसी दूसरे व्यक्ति से शादीशुदा थी और गर्भवती भी थी। इस केस में यह भी साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि पीड़िता की उम्र 18 साल से कम थी। इसके अलावा, यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि पीड़िता अपनी सहमति व्यक्त नहीं कर पाई थी। पीड़िता के कोर्ट में दिए गए बयानों को देखने से यह साफ है कि आरोपी ने सहमति से पीड़िता के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए थे। एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता। इसके साथ कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ में नेशनल रेसलिंग का आगाज़! 144 रेसलर्स, 4 दिन और कड़ा मुकाबला, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव

अंबिकापुर में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा शुरू होगी, जिसमें देशभर के 144 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा।

Published

on

रायपुर : Khelo India Tribal Games 2026 देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

Ambikapur Wrestling Competition देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे.

यह भी पढ़ें   धर्मांतरण के विरोध में सैकड़ों बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, गिरफ्तारी के बाद रिहा

DD Sports Live Wrestling चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले

28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण

इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सरप्राइस चेकिंग

तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा कहां होगी?

उत्तर: अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी।

प्रश्न 2: कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?

उत्तर: देशभर से 144 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रश्न 3: मुकाबले कहां देखे जा सकते हैं?

उत्तर: DD Sports और Prasar Bharati पर लाइव प्रसारण होगा।

 

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों का हुआ तबादला

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending