Connect with us

छत्तीसगढ़

भोजपुरी समाज द्वारा छठ महापर्व का आयोजन, छठ घाट मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

Published

on

दिनांक 7 एवं 8 नवंबर 2024 को भोजपुरी समाज के तत्वाधान में सूर्य उपासना का पर्व छठ महापर्व मनाया जाएगा। इस दौरान, बिलासपुर शहर एवं आसपास के लोग बड़ी संख्या में छठ घाट पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। इस विशेष अवसर पर छठ घाट मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, ताकि जनसुविधा सुनिश्चित की जा सके।

प्रमुख दिशानिर्देश एवं डायवर्सन योजनाएं:

भारी वाहन प्रवेश प्रतिबंध

महमंद मोड़ डायवर्सन – महमंद मोड़ से सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। सभी भारी वाहन सिरगिट्टी होकर आगे बढ़ेंगे।
चिल्हाटी तिराहा डायवर्सन – चिल्हाटी तिराहा से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी भारी वाहन सेंदरी—मोपका बाईपास मार्ग का उपयोग करेंगे।
हल्के वाहनों के लिए मार्ग
दुपहिया, कार और अन्य हल्के वाहन मोपका—सरकंडा—लिंगियाडीह—दयालबंद—तोरवा मार्ग से आवागमन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें   CG: मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल के पालने में नवजात को छोड़कर भाग गई बेरहम माँ

अन्य मार्ग डायवर्सन

छठ घाट तिराहा – छठ घाट की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। कार आदि वाहन आरके नगर लिंगियाडीह रोड से सरकंडा और दयालबंद के रास्ते आवागमन करेंगे।
धान मंडी मोड़ (तोरवा पेट्रोल पंप) – यहां से छठ घाट की ओर जाने वाले सभी वाहन गुरु नानक चौक, दयालबंद होकर शहर एवं लिंगियाडीह, सरकंडा, मोपका की ओर जा सकेंगे।
यातायात पुलिस की अपील है कि सभी नागरिक कृपया निर्धारित परिवर्तित मार्गों का पालन करें, जिससे सभी को सुगम आवागमन का लाभ मिल सके और किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रायपुर में सीएम बघेल का पुतला फूंका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रतनपुर में पुलिस के साथ झूमा झटकी की करने वाले 10 आरोपी हुए गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending