Connect with us

छत्तीसगढ़

अनूठी तस्करी: लोहे के पाइप के ट्रक में मिली 20 लाख की अफीम

Published

on

Bilaspur

बिलासपुर। मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू टीम ने पाराघाट टोल प्लाजा पर झारखंड से महाराष्ट्र जा रहे एक ट्रक से 20 लाख रुपये की 2 किलो अफीम बरामद की है। यह ट्रक लोहे के पाइप लेकर जा रहा था, लेकिन उसकी जांच में अफीम का थैला मिला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार की रात राज्य विशेष शाखा से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को सूचना मिली कि ट्रक नंबर एमएच 19 जेडी 7613 में भारी मात्रा में अफीम महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसपी श्री सिंह ने एसीसीयू टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   सिम्स के डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक निलंबित, स्वास्थ्य मंत्री ने की उच्च स्तरीय जांच की घोषणा

रात 10 बजे एसीसीयू और मस्तूरी पुलिस ने पाराघाट टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर दी। रात 10:30 बजे ट्रक को रोककर ड्राइवर नवनूर सिंह से पूछताछ की गई। ड्राइवर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। केबिन की तलाशी लेने पर ड्राइवर की सीट के पीछे एक थैले में 2 किलो अफीम बरामद हुई। जब्त की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अफीम, लोहे के पाइप, और ट्रक को जब्त कर लिया है।

पूर्व में भी कर चुका था अफीम तस्करी

कड़ी पूछताछ में ड्राइवर ने कबूला कि वह कई बार ट्रक में सामान के साथ अफीम की तस्करी कर चुका है। उसे इसके बदले मोटी रकम मिलती थी।

यह भी पढ़ें   प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल

ट्रक मालिक का हाथ

एएसपी अनुज कुमार के अनुसार, आरोपी ड्राइवर 4 नवंबर को झारखंड के गुमला से लोहे का पाइप लोड कर गुजरात जा रहा था। रास्ते में ट्रक मालिक ने उसे अफीम का थैला देकर महाराष्ट्र में भुसावल छोड़ने को कहा था। पुलिस अब ट्रक मालिक, रांची और भुसावल के ड्रग हैंडलर्स की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई में लगी है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   NTPC सीपत से डियुटी कर जा रहे व्यक्ति से लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान: अवैध नशीली पदार्थों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 700 पीस बॉनफिक्स जब्त...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बाल श्रम की रोकथाम में सहयोग करने विभिन्न संगठनों ने दिखाई प्रतिबद्धता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending