Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: कमीशनिंग में 19 ईवीएम डिफेक्टिव निकलीं, 1504 सही पाई गईं, मशीनों को किया सीलबंद

Published

on

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में उपयोग में लाई जाने वाली ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस दौरान 19 मशीनें डिफेक्टिव पाई गईं, जिन्हें रिजेक्ट कर दिया गया है। अब इन मशीनों का 13 नवंबर को होने वाले मतदान में उपयोग नहीं किया जाएगा।

कमीशनिंग और मॉकपोल प्रक्रिया:

स्ट्रांग रूम में हुई कमीशनिंग के तहत 1523 ईवीएम मशीनों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 5 बीयू, 1 सीयू और 13 वीवीपैट डिफेक्टिव पाए गए। इन खराब मशीनों को चुनाव से बाहर कर दिया गया है। अब ये मशीनें मतदान में इस्तेमाल नहीं होंगी। बाकी 1504 मशीनें सही पाई गईं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा थाना कोटा क्षेत्र में पैदल फ्लेग मार्च कर पुलिस मौजुदगी का दिया संदेश

कमीशनिंग के बाद, 5 से 7 नवंबर तक मॉकपोल भी किया गया, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम मशीनों का परीक्षण किया और एक-एक वोट डाला। हालांकि, जिन मशीनों में मॉकपोल किया गया, उनका चुनाव में इस्तेमाल नहीं होगा।

सीलबंद की गई ईवीएम मशीनें:

कमीशनिंग और मॉकपोल के बाद, सभी सही पाई गई मशीनों को जिला उप निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा और अन्य चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया गया है। इन मशीनों को मतदान दलों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना करने से पहले खोला जाएगा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh और Madhya Pradesh में जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार, जाने कौन होंगे नए चेहरे?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh और Madhya Pradesh में जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार, जाने कौन होंगे नए चेहरे?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा कई मेमू-डेमू भी नहीं चलेंगी, रोका गया इन ट्रेनों का परिचालन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending