Connect with us

छत्तीसगढ़

छठ महापर्व : सीएम साय की पत्नी ने की पूजा- अर्चना, सूर्य देवता से लिया आशीर्वाद

Published

on

kaushlya sai

जशपुरनगर में छठ पर्व के अवसर पर सीएम साय की पत्नी विभिन्न जगहों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पूजा- अर्चना की।

जितेंद्र सोनी- जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी ने छठ महापर्व के पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर छठी मैया की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की। छठ पूजा के अवसर पर विशेष रूप से महिलाओं ने कठिन व्रत रखते हुए पूरे दिन और रात सूर्य देवता की उपासना की।

खुशहाली की कामना की। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक विजय आदित्य सिंह जूदेव भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 104 रुपए तक पहुंचे पेट्रोल के दाम, डीजल 95 रुपए

सामूहिक पूजन में कौशल्या साय हुई शामिल

इसके बाद कौशल्या साय जाताकोना गांव में आयोजित सामूहिक छठ पूजा में भी शामिल हुईं। इस अवसर पर गांव के ग्रामीणों और पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि से पूजा की। इसके बाद दुलदुला में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में भी पहुंची। यह जगह विशेष रूप से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहती है। साय ने यहां पूजा विधि का पालन करते हुए सूर्य देवता से प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

छठ पूजा में शामिल होने पहुंची कौशल्या साय ने सभी श्रद्धालुओं को इस पवित्र पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, छठ पूजा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह हमें पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से जुड़ने का संदेश भी देता है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, इस पर्व को मिल-जुलकर मनाएं और अपनी समृद्धि के लिए सूर्य देवता से आशीर्वाद प्राप्त करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नवा रायपुर में मोटर ट्रेनिंग सेंटर शुरू, अब तक 110 लोगों ने किया आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 104 रुपए तक पहुंचे पेट्रोल के दाम, डीजल 95 रुपए
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   न्योता भोज में कलेक्टर ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending