Connect with us

छत्तीसगढ़

उदयपुर में थाईलैंड की महिला टूरिस्ट को मारी गोली, होटल में किया शूट

Published

on

उदयपुर. खबर राजस्थान के सबसे खूबसूरत शहर उदयपुर से है। देर रात एक महिला टूरिस्ट को किसी ने गोली मार दी। वह अपनी महिला साथी के साथ अपने होटल की ओर जा रही थी, इस दौरान अचानक किसी ने फायर किया।

गोली पीठ में लगी है। जान बच गई है लेकिन हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उदयपुर की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर रही थीं और चल गई गोली

प्रांरभिक जानकारी में सामने आया कि थाईलैंड की निवासी थानचैंग अपनी महिला साथी के साथ उदयपुर आई थी। दोनों कुछ दिन पहले ही उदयपुर की पॉश कॉलोनी माने वाली वाली माली कॉलोनी में स्थित वीर होटल में ठहरी थीं। कल रात दोनो देर तक बाहर थीं और उदयपुर की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर रही थीं। लेकिन देर रात जब होटल की ओर आने लगी तो किसी ने गोली मार दी।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला यात्री की मौत, मचा हड़कंप

महिला की लैंग्वेज किसी को नहीं आ रही समझ

पुलिस ने बताया कि रात का समय होने के कारण फिलहाल सीसीटीवी कैमरों से खास मदद नहीं मिल सकी है। उधर थानचैंग ने भी गोली मारने वाले का चेहरा नहीं देखा है। उसे उसकी साथी ने अस्पताल में भर्ती कराया है। अब पुलिस के सामने भाषा संबधी समस्या आ रही है, इस कारण पुलिस भी पूरी जानकारी नहीं जुटा पा रही है। थानचैंग के मोबाइल में जितने भी नंबर हैं वे सभी थाई भाषा में हैं।

जानिए क्यों उदयपुर में महिला को मारी गोली

उल्लेखनीय है कि दिवाली के बाद राजस्थान में टूरिस्ट सीजन शुरू हुआ है। दुनिया भर से सबसे ज्यादा पर्यटक उदयपुर में आते हैं। झीलों के इस शहर को सबसे ज्यादा बार कैमरे में कैद किया जाता है। लेकिन क्या अब उदयपुर को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उदयपुर में ही ढाई साल पहले कन्हैया लाल टेलर हत्याकांड हुआ था, जिसने लेकसिटी को पूरे देश में बदनाम कर दिया था।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस 31 मई को, छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने होंगे कई कार्यक्रम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : शांतिपूर्ण चुनाव हेतु लायसेंसधारियों के शस्त्र जमा करने आदेश जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायगढ़ : जंगली सुअर के लिए फैलाए बिजली तार की चपेट में आकर तीन युवकों की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending