Connect with us

छत्तीसगढ़

कलेक्टर की अध्यक्षता में आधार निगरानी समिति की बैठक

Published

on

एक साल में 18 आधार केंद्रों के आईडी निरस्त, 10 निलंबित

बिलासपुर,11नवंबर 2024/ कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई | जिसमें यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद के प्रबंधक द्वारा जिले में आधार सेचुरेशन, 18 वर्ष से अधिक व्यक्तियों के आधार नामांकन के सम्बन्ध में तथा वर्तमान में जिले में संचालित आधार नामांकन केन्द्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई | बैठक में 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों का आधार नामांकन किये जाने, 5 से 7 वर्ष आयु एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदाय की गई |

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: सरकंडा पुलिस का सट्टा कारोबारियों पर शिकंजा

विदित हो की जिले में जिला ई गवर्नेंस सोसाइटी बिलासपुर व चिप्स के माध्यम से 122, डाक विभाग के माध्यम 6,आईंपीपीबी के माध्यम से 2, सूडा के संगवारी परियोजना के माध्यम से 5, सीएससी के माध्यम से 23 आधार केंद्र संचालित किये जा रहे हैं | इसके अतिरिक्त एक वर्ष में जिले में निरीक्षण उपरान्त यू आई डी ए आई के निर्देशानुसार कार्य न किये जाने पर 10 आधार केंद्र संचालक को निलंबित किया गया है ।

यू आई डी ए आई के निर्धारित दस्तावेज़ का उपयोग न किये जाने पर 18 आधार केंद्र संचालक पर आई.डी. निरस्त किये जाने की कार्यवाही की गई है | बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं ई जिला प्रबंधक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे |

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बीजापुर: नक्सलियों का कहर, दो पूर्व सरपंचों को मौत के घाट उतारा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Pics: बांधनी साड़ी..चूड़ियां...माथे पर बिंदी...दिव्या अग्रवाल ने शादी के बाद पति संग मनाया पहला 'गुड़ी पड़वा'
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh : तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपए, महतारी वंदन योजना… पीएम मोदी की दो गारंटियों पर छत्तीसगढ़ कैबिनेट की मुहर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending