Connect with us

छत्तीसगढ़

चेतना अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने रंगोली बनाकर और 3000 दीप जलाकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया

Published

on

रिवर व्यूह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली से उकेरी गई बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह का तस्वीर रहा आकर्षण का केन्द्र, 20 स्कूल से 400 स्कूली बच्चे हुए सामिल को प्रस्शती प्रत्र से किया गया सम्मान । बिलासपुर पुलिस एवं जीव धारणी आर्यन फिल्म के संयुक्त प्रयास से आयोजन रहा सफल।

रविवार को रिवर व्यूह में नशे के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे है चेतना मंच के माध्यम से जन जागरण अभियान के तहत स्कूली बच्चों के द्वारा रंगोली के माध्यम से नशे के खिलाफ एक कार्यक्रम अयोजित किया गया जिसमें अटल यूनिवरसिटी बिलासपुर के कुलपति ए. डी. एन. बाजपयी, अति. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे है|

यह भी पढ़ें   “आज़ादी का अमृत महोत्सव” : मार्च, 2021 - अगस्त, 2022

एवं जिला कलेक्टर अवनीश शरण, जिला पुलिस कप्तान रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा उपस्थित रहे मुख्य अतिथियों के द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा बनाये गये रंगोली का निरीक्षण किया गया है जिसकी सराहना किया गया एवं पुलिस कप्तान रजनेश सिंह का रंगोली से उकेरी गई तस्वीर आकर्षण का केन्द्र बना रहा, सभी स्कूली बच्चों का मनोबल बडाने के लिए सभी को प्रस्शति पत्र से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों के द्वारा अपने-अपने उत्बोधन में नशे को लेकर चलायी जा रही मुहिम चेतना विरूद्ध नशा से समाज में एक अच्छा प्रतिसार देखने को मिल रहा है। जहां नशे और बडते अपराध में कमी लाने में पुलिस के साथ-साथ समाज का भी एक बडा योगदान मिल रहा है।

यह भी पढ़ें   फिर शुरू हुई नान घोटाला मामले में सुनवाई, कोर्ट ने 12 लोगों को भेजा समन

इसके बाद जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने पुलिस विभाग के द्वारा चलाये जा रहे नशे के खिलाफ चेतना मंच की सराहना करते हुए कार्यक्रम में सामिल हुए लोगों से और मिडिया के माध्यम से अपील की इस चेतना मंच को और व्यापक रूप से समाज में लाने की जिम्मेदारी समाज की लोगों की है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायगढ़: गड्ढे में गिरा हाथी का शावक, वन विभाग और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से बचाया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास भी करें आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: नाबालिग लड़के ने तलाकशुदा को बंधक बनाकर किया रेप
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending