छत्तीसगढ़
असामाजिक तत्वों और बार में चाकूबाज़ी करने वालों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
✅ सिल्वर ओक बार में हुए चाकू बाजी की घटना के 02 आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार
✅ आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू किया गया जप्त।
✅ घटना की सूचना नही देने पर सिल्वर ओक बार के बाउंसर व कर्मचारियों के विरुद्ध प्रथक से प्रतिबंधात्मक कर्यवाही किया गया।
✅ नाम आरोपी जिन्हें रिमांड पर भेजा गया –
- अभिषेक अन्थोनी पिता अमित उम्र 22 साल पता सर्किट हाउस रूम नंबर 03 कुदुदंड बिलासपुर
- मेदूरी कामेश पिता मेदूरी रामप्रसाद राव उम्र 34 साल 27 खोली विकास नगर बिलासपुर
✅ नाम आरोपी जिनके विरूद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया –
- देव प्रसाद भास्कर पिता परमेश्वर भास्कर उम्र 24 साल पता ओम नगर जरहाभाटा बिलासपुर
- सैयद समीर अली पिता सैयद शेर अली उम्र 30 साल पता यदुनंदन नगर तिफरा बिलासपुर
- शेख सारिक पिता शेख मोइनुद्दीन उम्र 23 साल पता तालापारा बिलासपुर
✅ मामले का विवरण- इस प्रकार है कि प्रार्थी निलेश लहरे पिता संतोष लहरे उम्र 22 वर्ष पता मझवापारा जरहाभाठा प्रोग्रेसिव कार्मेन्ट के पीछे थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि को रात करीबन 10/20 बजे अपने साथी राहुल डाहिरे, अमितेश कारे के साथ सिल्वर ओक होटल बार में गये करीवन 11:00 बजे क्लब में डांस करने के दौरान अभिषेक एन्थोनी एवं उनके अन्य साथी के साथ धक्का मुक्की हुआ था.
इसी बात पर अभिषेक एन्थोनी तथा उसके अन्य साथी लोग भी धक्का मुक्की के बात को लेकर अश्लील मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे अमितेश कारे एवं राहुल डाहिरे द्वारा मना करने पर अभिषेक एन्थोनी एवं उसके अन्य साथी के द्वारा पुन जान से मारने की धमकी देते हुए अभिषेक एथोनी चाकू से अमितेश कारे को मारा, जिससे कमर व पीठ में चोट लगी है बीच बचाव करने पर राहुल डाहिरे को भी चाकू से मारा जिससे उसके सीने व पेट में चोट लगी है खून निकला है अन्य साथी लोग हाथ मुक्का लात से मारपीट किये है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,
घटना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सिविल लाईन पुलिस द्वारा आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, आरोपी अभिषेक ऐन्थोनी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर किया गया । विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 109 BNS जोड़ी गई। आरोपियो को दिनांक 30/09/2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त घटना के संबंध में सूचना नहीं देने पर सिल्वर ऑक बार के बाउंसर व कर्मचारियों के विरोध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया
💥जनता से अपील
ऐसे किसी भी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर मार पिट या अन्य घटना से बचें और घटना होने की स्थिति में सूचना तत्कालपुलिस को दे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized9 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
