Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक

Published

on

  • बैठक में जिले में लंबित अपराध, मर्ग जॉच, कानून-व्यवस्था, सड़क दुर्घटना तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर की गई कार्यवाही की हुई समीक्षा।
  • पुलिस कल्याण एवं अनुशासन से जुड़े विषयों की समीक्षा कर दिये गये निर्देश।
  • वर्षान्त के पूर्व लंबित अपराधों के अधिकाधिक निराकरण हेतु दिये गये निर्देश।
  • गंभीर अपराधों सहित गत वर्षों के लंबित अपराधों में समयावधि के भीतर कार्यवाही पूर्ण कर निराकरण किये जाने दिये निर्देश।
  • जिले में प्रभावी गश्त-पेट्रोलिंग, आदतन पूर्व सिद्धदोष, निगरानी व गुण्डा-बदमाशों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखते हुए त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने दिये निर्देश।
  • बैठक में जिलों में विगत दस माह में की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आगामी माहों के लिये कार्य योजना तैयार कर तदनुसार कार्यवाही करने दिये गये निर्देश।

आज दिनाँक 13.11.2024 को डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें जिले में लंबित अपराध, महिलाओं और बच्चों से संबधित अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, मर्ग एवं लघु अधिनियम व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंतर्गत की गई कार्यवाही तथा कानून-व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं सहित जिले के कई महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई तथा सभी विषयों पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस बात पर विशेष बल दिया गया कि गंभीर किस्म के प्रकरणों में सतत विवेचना करते हुए यथाशीघ्र विधिसम्मत निराकरण किया जावे, प्रकरण लंबी अवधि तक विवेचना में लंबित न रहे। थानों में तैयार चालान अनावश्यक लंबित न रहे इसके लिए पुलिस अधीक्षकों को लंबित चालान की समीक्षा विधिसम्मत कार्यवाही के निर्देश दिये गये। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित विधिसम्मत कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये गये। मादक पदार्थां और सूखे नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ-साथ उनकी बरामदगी के स्तर पर भी सुधार हेतु निर्देशित किया गया। आयुध अधिनियम के अंतर्गत अस्त्र-शस्त्रों की नियमित चेकिंग कर अवैध अस्त्र-शस्त्रों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने और चाकूबाजों की सूची बनाकर कार्यवाही किये जाने, संपत्ति संबंधी अपराध में रिकव्हरी रेट बढ़ाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें   मड़वारानी पर्वत पर नष्ट होते वनों को बचाने के मुहीम, लगाये गए 101 पेड़

पुलिस बल में अनुशासन बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षकों को स्वतः पहल कर इस दिशा में सार्थक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिले में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण, स्वत्वों के भुगतान हेतु विशेष पहल करने निर्देश दिये गये तथा अभियान चलाकर जिले में लंबित विभागीय जांच और शिकायतों का त्वरित निराकरण कराये जाने निर्देशित किया गया तथा विगत वर्ष के लंबित सभी प्रकरणों की समीक्षा की जाकर प्रकरण का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में लंबित जवाबदावा प्रकरणों में समय पर कार्यवाही करने निर्देश दिये गये।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिले में लंबित सभी गंभीर प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान दिये जाने तथा लंबित ऐसे सभी प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निराकरण किये जाने निर्देशित किया गया। अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी गश्त-पेट्रोलिंग, आदतन पूर्व सिद्धदोष, निगरानी व गुण्डा-बदमाशों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगाह रखते हुए आवश्यक कार्यवाही कराये जाने निर्देशित किया गया। जेल से छूटने वाले अपराधियों की जानकारी उनकी गतिविधियों पर विशेष निगाह रखे जाने निर्देशित ताकि अपराधी को किसी प्रकार के अपराध की पुनरावृत्ति से रोका जा सके। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण कराया जाकर प्राप्त कारणों के आधार पर दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्यवाही कराये जाने निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें   नक्सलगढ़ में बजेगी मोबाइल की घंटी : बीजापुर जिले के छुटवाई में मोबाइल टावर की स्थापना की गई, इससे ग्रामीण खुशी से झूम उठे

धार्मिक-सामाजिक समरसता स्थापित किये जाने तथा सामाजिक शांति एवं व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले विषयों को ध्यान में रखकर आसूचना तंत्र को प्रभावी किये जाने निर्देशित किया गया। स्ट्रीट चेकिंग नियमित करते हुए अड्डेबाजों के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा गैंगवार पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया। आगामी नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए संवेदनशील ग्रामों को चिन्हांकित किये जाने निर्देशित किया गया। पुलिस की क्षेत्र में प्रभावी उपस्थिति दर्शाने के लिये विज़िबल पुलिसिंग हो, इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करते हुए राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को नियमित रूप से प्रतिदिन शाम को क्षेत्र में पैदल गश्त कर अपनी प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक ने इस बात पर विशेष बल दिया कि पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी अपने पर्यवेक्षणीय थाना के कार्यों की प्रतिदिन नियमित मॉनिटरिंग करें तथा अधीनस्थों को उचित दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन करें, इसे सुनिश्चित कराये जाने पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया। जिलों में आधारभूत पुलिसिंग को मजबूत करने पर विशेष ज़ोर दिया गया।

समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्री विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही श्रीमती भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री पुष्कर शर्मा सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह और उप पुलिस अधीक्षक श्री विकास पाटले उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   कोरबा बेटी से दुष्कर्म, शिकायत के बाद सौतेला पिता गिरफ्तार

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: समर वेकेशन खत्म, हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई आज से शुरू

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: आयुष स्वास्थ्य मेला में 432 मरीजों का निःशुल्क इलाज

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending