छत्तीसगढ़
Bilaspur News : शराब बेचने वाले आरोपियों के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
प्रकरण के आरोपिया के कब्जे से 90 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 18800 रूपये जप्त
चेतना विरूद्ध नशा अभियान के अंतर्गत नशे के विरूद्ध एवं नशा का व्यापार/ व्यवसाय करने वाले के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी
आरोपिया को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
नाम आरोपिया: जितन बाई वर्मा पति स्व.रामकुमार वर्मा उम्र 55 साल पता भाठापारा मोपका थाना सरकंडा
विवरण – बिलासपुर पुलिस लगातार चेतना विरूद्ध नशा अभियान अंतर्गत अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी तारत्मय में पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन पर बिलासपुर के सभी थानों में लगातार शराब/गांजा /नशीली पदार्थ बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 14.11.2024 को सुबह पेट्रोलिंग के दौरान प्रभारी मोपका रामनरेश यादव को सूचना मिला कि एक महिला ग्राम भाठापारा मोपका के पास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखी है। सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व मे रेड कार्यवाही किया गया। जहा आरोपिया जितन बाई वर्मा पति स्व.रामकुमार वर्मा उम्र 55 साल पता भाठापारा मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर के पास से तीन नीला रंग के प्लास्टिक जरिकेन में भरी हुई 90 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 18000/रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपिया के विरूद्ध वजह सबूत पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र मोपका आर. 1139 चंद्रप्रकाश भारद्वाज आर. 862 दीपक कुमार एवं महिला आर. 857 बिंदा अवस्थी का सराहनीय योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized1 hour ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
