Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब विक्रेताओं पर कोटा पुलिस का प्रहार

Published

on

3 अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त।

नाम आरोपी

  1. दिलहरन उर्फ नानू वर्मा पिता मनोज वर्मा, उम्र 23 वर्ष, पता बेल्टूकरी, गनियारी।
  2. रामायण वर्मा पिता स्व गुना राम वर्मा, उम्र 34 वर्ष, पता बेल्टूकरी, गनियारी।
  3. इंद्रजीत केंवट उर्फ ईशु पिता कोमल प्रसाद, उम्र 19 वर्ष, पता खोंगसरा, चौकी बेलगहना।

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे चेतना अभियान के अंतर्गत चौथे चरण में अवैध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध त्वरित व सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण)

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : ईद उल जुहा पर घरों में रहकर नमाज अदा करें, कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जाए पर्व शांति समिति द्वारा की गई अपील

अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा ग्राम बेल्टुकरी में मुखबिर सूचना के आधार पर रैड कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपियों के पास से क्रमशः 23 लीटर, 20 लीटर एवं 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा , उप निरीक्षक ओंकार धर दीवान, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. रविन्द्र मिश्रा आर.मुकेश सूर्यवंशी, महादेव कुजूर का योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस जिले को मिली आठवीं तहसील, 36 गांव होंगे शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना कोनी की बड़ी सफलता, 2 आरोपीयो के कब्जे से 27 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: मलेरिया और डायरिया पीड़ित मरीजों को देखने कोटा और रतनपुर के अस्पताल पहुंचे सीईओ जिला पंचायत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending