छत्तीसगढ़
युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले 02 आरोपी चढ़े तारबाहर पुलिस के हत्थे
युवक का अपहरण कर पैसे की मांग कर रहे थे
रिपोर्ट के चंद घंटो में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल किया गया जप्त
नाम आरोपी
1- निशांत नायडू उर्फ बाबा पिता स्व सुशील नायडू उम्र 24 वर्ष पता पानी टंकी के पास आदर्श नगर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
2- करन साहू, उर्फ छोटू पिता संत कुमार साहू उम्र 22 वर्ष साकिन कुंदरापारा मिलन चौक तिफरा सिरगिट्टी बिलासपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी मनोज कुमार निवासी गुरुद्वारा के पास सिरगिट्टी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 11.11.2024 को वह सामान लेने के लिये वह अपने गांव छिपछिपी गया था मनेंद्रगढ से बिलासपुर के लिये ट्रेन बैठा और बिलासपुर स्टेशन मे दिनांक 14.11.2024 के सुबह 2.30 बजे पहुंचा और पैदल सिरगिट्टी जा रहा था की बंगला यार्ड के पास पहुंचा उसी समय पीछे दो लड़के इसे रूकवाये परंतु यह नहीं रूका तो वे लोग दौड़ा कर पकडे तथा जबरदस्ती अपनी मो०सा० स्प्लेंडर क्रमांक CG10BR 6095 में बैठाकर फदहाखार सिरगिट्टी ले गये तथा हमको नशा करना है|
गाड़ी खरीदना है तुम पैसे दो कहरकर पैसे की मांग करने लगे, मारपीट करते हुये घर में फोन लगा कर एक्सीडेंट हो गया है गाड़ी बनवाना है पैसा भेजो कहकर फोन लगवाये बात चीत करते हुये एक दुसरे का नाम निशांत नायडू तथा करण साहू बोल रहे थे इंदू चौक के पास यह मौका पाकर भाग गया और अपने घर वालों को घटना की सूचना दिया की रिपोर्ट पर धाना तारबाहर में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया |
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय कुमार साबद्रा को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की धरपकड़ कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम आरोपियों की धरपकड़ हेतु मौके की ओर रवाना हुई तथा निशांत नायडू,करन साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जो अपराध करना स्वीकार किये आरोपियो से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल, डंडा व पैसा पृथक पृथक जप्त किया गया तथा आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized6 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
