Connect with us

छत्तीसगढ़

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने किया युवा प्रतिभा का सम्मान

Published

on

Sports and Youth Welfare Minister honored young talent.

युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा आज बलौदा बाज़ार में विभिन्न कार्यक्रम में उपस्थित हुए, जहां युवा खिलाड़ी व प्रतिभा का सम्मान किया जिसमें बिलासपुर शहर से महाकाल सेना के संस्थापक व भाजपा नेता तामेश कश्यप के नेतृत्व में छः खिलाड़ी पी. आनंद राव बॉडीबिल्डिंग (आई.बी.बी. एफ, डब्ल्यू. बी.पी. एफ) अन्तर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डर 2019 मिस्टर इंडिया। 2020 मिस्टर छत्तीसगढ़ (ओवर ऑल चैपियन) 2023 दक्षिण एशियाई बॉडीबिल्डिंग चैंपियन 5वां स्थान, सी.एम. ट्रॉफी दूसरा स्थान
मुदित सिंह पलेरियां
तैराकी 27 स्वर्ण पदक, 21- सीलवर, 11 – कांस्य, 01
अजिंक्य सिंह
तैराकी में स्वर्ण पदक,
आरव शर्मा
तैराकी में स्वर्ण पदक,
शिवांगी पाण्डेय
तैराकी में स्वर्ण पदक
सौरव पासवान
बाक्सींग सोनीपथ हरीयाणा में गोल्ड मेडलिस्ट का क्रमशः सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बिलासपुर से दीपक दुबे, अतुल अवस्थी, विशाल सिंह व
के साथ बलोदा बाजार व प्रदेश के खिलाड़ियों की भारी संख्या पर लोग मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें   भाजपा की मैराथन बैठक जारी, डी पुरंदेश्वरी, शिव प्रकाश और नितिन नबीन नेताओं से करेंगे चर्चा..

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   प्लास्टिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के सामान समेत बाइक जलकर खाक...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बीजापुर: कई नक्सली घटनाओं में शामिल इनामी नक्सली गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: इन त्योहारों पर भी मिलेगी छुट्टी, बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending