Connect with us

छत्तीसगढ़

डकैती करने वाले फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

आरोपी के साथ विधि से संघर्षरत बालक भी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी-

  1. सुमित कुमार मिरी पिता कृृष्ण कुमार मिरी उम्र 18 साल 06 माह ग्राम चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
  2. एक विधि से संघर्षरत बालक ग्राम चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजन महरा डबरीपारा हरदीबाजार दीपका कोरबा से दिनांक 09.09.2024 को आरोपियों द्वारा हरदीबाजार से मारने पीटने की धमकी देकर ग्राम सोंठी थाना सीपत के जंगल अंदर ले जाकर मोबाईल फोन और 220 रूपये नगदी रकम को लूट कर पीकप को लेकर भागने वाले अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सीपत में अप क्रमांक 439/2024 धारा- 309(4), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना दौरान आरोपी ऋषि कुमार पाटले, जानू कोशले नागराज पाटले सभी निवासी बांधपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh में 13000 के पार पहुंचा कोरोना से मौत का आंकड़ा, आज 1655 नए मरीजों की पुष्टि, 37 की मौत

जो प्रकरण में धारा 310(2) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने पर प्रकरण में फरार आरोपियों का पता साजी लगातार किया जा रहा था। किंतु आरोपी गण करीब डेढ माह से फरार थे जिनके रिस्तेदारों एवं संभावित स्थान पर लगातार दबिस दिया जा रहा था। आरोपी गण गिरफ्तारी के डर से फरार थे जिनमें से एक आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक के घर आकर छुपे होने के मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देष प्राप्त हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण उदयन बेहार तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय के द्वारा तत्काल स्टाफ के साथ आरोपियो के घर में दबिस देकर एवं घेराबंदी करके आरोपी सुमित कुमार मिरी पिता कृृष्ण कुमार मिरी उम्र 18 साल 06 माह एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को ग्राम चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर आज दिनांक 16.11.2024 को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   CG : ईडी ने फिर की छापेमार कार्रवाई, पढें पूरी खबर

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेष पाण्डेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, आरक्षक सुधीर कुजुर का सराहनीय योगदान है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बच्चा चोर समझकर विज्ञिप्त व्यक्ति को जमकर पीटा, 3 लोगों को पुलिस ने दबोचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दिल्ली दौरे पर सीएम भूपेश...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बेहतर टेस्टिंग, ट्रेसिंग, टीकाकरण और उपचार से छत्तीसगढ़ ने कोरोना पर कसी नकेल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending