Connect with us

छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन पुलिया पर हादसा: बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Published

on

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

शहडोल, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रायपुर से सीधी अपने घर लौट रहे बाइक सवार कामता प्रसाद चौबे (38), पिता जमुना, जो मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पीपरोहर गांव का निवासी था, की बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर पड़े पत्थर से टकरा गई। हादसे के दौरान गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

छुट्टी पर घर लौट रहा था युवक
कामता प्रसाद रायपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। छुट्टी मिलने पर वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में जोरा गांव में निर्माणाधीन पुलिया पर तेज रफ्तार बाइक पत्थर से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया। सिर पर हेलमेट होने के बावजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें   विनेश फोगाट ने जुलाना सीट पर 65,080 वोट हासिल कर जीत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी

स्थानीय लोगों ने दी सूचना
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पर्स की तलाशी लेकर उसकी पहचान की और परिवार को सूचना दी। सोमवार सुबह परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की विवेचना
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि घटना में बाइक पत्थर से टकराने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिवार में शोक का माहौल
युवक की अचानक मौत से परिवार में गहरा शोक छा गया है। घटना ने पुलिया निर्माण में लापरवाही और सड़क सुरक्षा के उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   इस साल न्यू ईयर पार्टी में आर्गनाइजर्स को पूरी करनी होंगी कुछ ये शर्तें...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   टिकरापारा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सिगनल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा तकनीकी एवं संरक्षा वर्कशॉप का आयोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending