Connect with us

छत्तीसगढ़

बस्तर में बनेगा टूरिज्म कॉरिडोर पर्यटन पर फोकस कर रही है छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार

Published

on

Chhattisgarh Govt Built Bastar Tourism Corridor: छत्तीसगढ़ के चित्रकोट में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की पहली बैठक आयोजित की गई। यहां सीएम विष्णुदेव साय ने बस्तर में पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने पर बात की।

Chhattisgarh Govt Built Bastar Tourism Corridor: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश को हर एक सेक्टर में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत बीते दिन चित्रकोट में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की पहली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने बस्तर में पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने पर बात की। साथ ही क्षेत्र में टूरिज्म कॉरिडोर बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा बस्तर अंचल में टूरिज्म के लिए चुने गए स्थानों को विकसित करने के लिए रणनीति तैयार की गई है। इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने सोलर सॉल्युशन और मनो बस्तर एप लॉन्च किया। साथ ही सोलर एनर्जी से चलने वाले पॉवर बैंक का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

बस्तर और सरगुजा पर स्पेशल फोकस
इस बैठक में बस्तर में NMDC द्वारा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा राज्य के धूड़मारास गांव के सिलेक्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे बस्तर को नई पहचान मिली है। बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार का बस्तर और सरगुजा के विकास पर स्पेशल फोकस है। आंचल के इन क्षेत्रों के विकास में आदिवासी विकास प्राधिकरणों का बहुत खास योगदान रहा है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। इसलिए प्रदेश के लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के विकास के लिए चलाई जा रही सभी योजना का लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें   थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही

सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटल लैबोरेटरी की स्थापना
वहीं बैठक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इन क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार यहां नर्सिंग कॉलेज, ऑर्गेनिक, होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नैचुरल फॉर्मिंग शुरू किया जाएगा। इसके लिए पोटा केबिन को स्थायी बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि बस्तर को टूरिज्म के सेक्टर में विश्व पटल पर स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है। इस दौरान विधायक किरणदेव सिंह ने कहा कि शोधार्थी छात्रों को सुविधाएं देने सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटल लैबोरेटरी की स्थापना की जाएगीं। उन्होंने कहा कि बस्तर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस्तर में नई खेल अकादमी की स्थापना की पहल की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल ने विकास एवं अन्य गतिविधियों पर अधिकारियों की ली बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल ने विकास एवं अन्य गतिविधियों पर अधिकारियों की ली बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   'हर किसी का नजरिया नहीं बदल सकते', ट्रोलिंग पर बोलीं हुमा कुरैशी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending