छत्तीसगढ़
महतारी वंदन में ‘सनी’ का नाम सामने आया, फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार, मददगारों की छानबीन शुरू
जगदलपुर: महतारी वंदन योजना में सनी लियोन के नाम से पैसे लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरेंद्र जोशी ने अपना आधार और बैंक खाता को डलवा दिया था और योजना का लाभ उठा रहा था।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में महतारी वंदन योजना में सनी लियोन के नाम से बैंक खाता खोल दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरेंद्र जोशी ने अपना आधार और बैंक खाता को डलवा दिया था और फिल्म स्टार सनी लियॉन के नाम से महतारी योजना का लाभ उठा रहा था। मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर हरिस एस ने तहसीलदार और महिला बॉल विकास विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर तालूर गांव भेजा।
इस मामले को लेकर कलेक्टर ने कहा कि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमाती जोशी के आईडी से रजिस्टर्ड हुआ था। गांव के वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति ने जालसाजी कर अवैध तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा था। आरोपी द्वारा शासन के साथ धोखाधड़ी करते हुए सरकार से मिल रहे लाभ को उठा रहा था। इस मामले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद इससे जुड़े अन्य लोगों पर भी एक्शन लिया गया है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की आईडी से किया गया था रजिस्टर्ड- अधिकारी
बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि, महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत प्राप्त हुई जिसकी प्रारंभिक जांच से पता चला कि, उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है। मामले की जांच किए जाने पर पता चला कि, वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति द्वारा जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा है। संबंधित के विरुद्ध शासन के साथ धोखाधड़ी करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उसके बैंक खाते को होल्डकर वसूली की भी कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा संबंधित कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही हैं।
कांग्रेस ने कुछ किया नहीं, योजना का लाभ उन्हें पच नहीं रहा- मंत्री राजवाड़े
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से कांग्रेस आरोप लगा रही है कि, ये सरकार कुछ नही कर रही है। कांग्रेस जनता के पास तो जाए, तब उनको बता चलेगा और रही बात महतारी वंदन योजना की तो कांग्रेस को 70 लाख महिलाओं को मिल रहे महतारी वंदन योजना का लाभ पच नहीं रहा है। जिस तरह से इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। यह कांग्रेस को अच्छा नही लगा रहा है। पहले वे अपनी पिछली 5 सालों के कार्यकाल के हुए कामों के देखें। अब तो उनके पास कुछ बचा नहीं, इसलिए तरह का बयान दे है। उन्होंने आगे कहा कि, रही बात जांच की तो करा लें। हमारी सरकार हमेशा पारदर्शिता के साथ काम करती है और हम तो निष्पक्ष जांच करने को तैयार हैं। कांग्रेस जैसी धोखा देने वाले नहीं है।
बैज ने की थी जांच की मांग
इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, अगर सनी लियोन के नाम से पैसा ट्रांसफर हो रहा है तो कहीं करीना कपूर के नाम से भी पैसे निकाले जा रहे होंगे। भाजपा अपने चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। महतारी वंदन योजना में लगभग 50 प्रतिशत मामलों में गड़बड़ी होगी। सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए। कहीं मृतकों के नाम पर पैसे निकल रहे हैं तो कहीं गांव छोड़कर जा चुके लोगों के नाम पर पैसे निकाले जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized6 days ago
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा : अब बार-बार गलती की तो License और RC दोनों होंगे रद्द, गडकरी का बड़ा ऐलान
-
Uncategorized2 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized1 day ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized5 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
