Connect with us

मनोरंजन

Bollywood Glam Queens: टॉप 15 एक्ट्रेस जो ब्यूटी और टैलेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं

Published

on

बॉलीवुड में खूबसूरती और टेलेंट का संगम देखने को मिलता है। यहां 15 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसों की लीस्ट दी गई है, जिन्होंने न केवल अपने अभिनय से बल्कि अपनी सुंदरता से भी दर्शकों का दिल जीता है

बॉलीवुड की एक्ट्रेस अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी दुनियाभर में जानी जाती हैं। (image source: instagram)

सारा अली खान एक भारतीय मॉडल होने के साथ ही एक एक्टर भी हैं जो हिंदी फिल्मों में अलग-अलग भुमिकाओं में नजर आती हैं। सारा सूपर स्टार सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं और भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं।(image source: instagram)

कृति सनोन एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो खासतौर पर हिंदी फिल्मों में दिखाई देती हैं। उन्होंने 2016 में बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत की।(image source: instagram)

दिशा पटानी एक भारतीय मॉडल और एकट्रेस हैं, जिन्होंने 2016 में स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म, M.S Dhoni से हिंदी फिल्म में अपने करियर की शुरुआत की । (image source: instagram)

नरगिस फाखरी एक पाकिस्तानी-अमेरिकी मॉडल और फिल्म एक्ट्रेस हैं जो अंग्रेजी और हिंदी भाषा की फिल्मों में दिखाई देती हैं।(image source: instagram)

श्रद्धा कपूर मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती हैं और 2014 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी लीस्ट में शामिल हैं। उनकी पहली फिल्म, लव का द एंड थी, और वह एक्शन थ्रिलर साहो और रोमांटिक कॉमेडी तू झूठी मैं मक्कार जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आई हैं।(image source: instagram)

तापसी पन्नू भारत की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों के अलावा तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम करती हैं।(image source: instagram)

कैटरीना कैफ एक ब्रिटिश एक्ट्रेस हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने एक्टींग में आने से पहले एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरूआत कि है। उन्होंने एक्शन थ्रिलर फिल्म एक था टाइगर और बैंग बैंग से अपनी पहचान बनाई।(image source: instagram)

दीपिका पादुकोण का जन्म कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ और उनका लालन-पालन बैंगलोर में हुआ था। 2023 तक वह भारत की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रस थीं, उन्हें ओम शांति ओम , राम-लीला और पीकू के लिए फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड मिले।(image source: instagram)

मिस वर्ल्ड 2000 की विजेता प्रियंका चोपड़ा ने 2003 की द हीरो  से अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई । अगले 12 वर्षों में, उन्होंने कई सफल फिल्मों में रोल पले किया, जिसमें ऐतराज़ , फ़ैशन, बर्फी और बाजीराव मस्तानी शामिल हैं। में उन्होंने पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी की।

आलिया भट्ट भारत की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसों में से एक हैं, छह बार फ़िल्मफ़ेयर अवर्ड विनर रही, उन्हें 2022 की फंतासी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र और 2023 की रोमांटिक-कॉमेडी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता मिली।

कंगना रनौत एक भारतीय एक्ट्रेस हैं और फिल्म निर्माता हैं, जिन्हें चार नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड और पांच फिल्मफेयर अवार्ड मिले हैं। उन्होंने 2006 की थ्रिलर फिल्म गैंगस्टर से अपने करियर की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला नवोदित फिल्मफेयर अवार्ड मिला।

कियारा आडवाणी हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम करती हैं ,और उन्हें  फिल्म MS Dhoni में एमएस धोनी की पत्नी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

मिस वर्ल्ड 1994 की विजेता रही हैं, ऐश्वर्या  की  फिल्म मोहब्बतें , देवदास , गुज़ारिश और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फ़िल्मों में उनके अभिनय ने ऐश्वर्या को अब तक की सबसे प्रभावशाली भारतीय एकट्रेस में से एक के रूप में स्थापित किया।

यामी गौतम एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं जो कई साउथ फिल्मों में दिखाई दी हैं। उन्होंने 2012 में कॉमेडी फिल्म विक्की डोनर से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया था ।(image source: instagram)

मिस दिवा 2015 की विजेता और मिस यूनिवर्स 2015 में भारत की प्रतिनिधि, उर्वशी रौतेला ने सिंह साहब द ग्रेट  से अपने  की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें   हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रील बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

60 की उम्र में दुल्हनिया बनीं ये एक्ट्रेस, फेसबुक पर दी थी दिल, शादी की फोटो ने मचाया तहलका

Published

on

Suhasini Mulay Wedding: ‘जब प्यार किया तो डरना क्या…’ इस गाने के बोल को सच कर दिखाया सुहासिनी मुले ने. उन्होंने 60 साल की उम्र तक शादी नहीं की. लेकिन फिर फेसबुक पर उनकी वन एंड ओन्ली मिल गए. उन्होंने लोग क्या सोचेंगे-क्या कहेंगे ये कुछ नहीं सोचा और 60 की उम्र में ही शादी कर ली. उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं.

फेसबुक पर दिल दे बैठी थीं सुहासिनी मुले
उन्होंने लव स्टोरी बताई थी. उन्होंने कहा, ‘मेरी अपने हसबैंड से मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. मुझे सोशल मीडिया चलाना अच्छा नहीं लगता था.’ लेकिन एक दोस्त ने उन्हें अकाउंट बनाने की सलाह दी. यहीं से सुहासिनी मुले की फेसबुक पर एंट्री हुई. फेसबुक पर ही उनकी मुलाकात अतुल गुर्टू से हुई, जो भौतिक विज्ञानी हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे विज्ञान में कुछ रुचि थी. मेरा उनकी तरफ झुकाव हो गया.’ यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. एक दिन अतुल गुर्टू ने एक्ट्रेस से पूछा, ‘क्या आपका मोबाइल नंबर मिल सकता है.’ एक्ट्रेस ने रिप्लाई नें लिखा,’अच्छी लड़कियां अजनबियों को मोबाइल नंबर नहीं देतीं.’

यह भी पढ़ें   तलाक के बाद भी एक्स हसबैंड संग एन्जॉय करती दिखी Charu Asopa तो फैन्स करने लगे सवाल, क्या मिट रही दोनों के बीच दूरियां

60 की उम्र में की शादी
धीरे-धीरे सुहासिनी मुले और अतुल गुर्टू का रिश्ता इतना गहरा हुआ कि उन्होंने तमाम सवाल-जवाब के बाद शादी का फैसला लिया. इस दौरान एक्ट्रेस के मन में कई प्रश्न खड़े हुए. लेकिन आखिर में उन्होंने शादी करने का फैसला ले ही लिया. 2011 में 16 जनवरी के दिन दोनों ने शादी की. एक-दूसरे से मिलने के 1.5 महीने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया. अब अभिनेत्री 74 साल की हो गई हैं. सुहासनी ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उन्हें और अतुल को एक साथ शादी वाले अंदाज में देख पंडित जी हैरान रह गए थे.

यह भी पढ़ें   क्या सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने रिश्ते पर लगा दी मुहर? वायरल तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही इशारा करती हैं

कई शो-फिल्मों में कर चुकी काम
मराठी के साथ हिंदी नाटकों और फिल्मों में भी सुहासिनी मुले काम कर चुकी हैं. ‘दिल चाहता है’, और ‘हू-तू-तू’ के लिए तो उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. ‘लगान’ मूवी में एक्ट्रेस आमिर खान की मां का रोल निभा चुकी हैं. लोग उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद करते हैं.

Continue Reading

मनोरंजन

Bigg Boss 18: एक ‘वीकेंड का वार’ में दो एलिमिनेशन, ईडन रोज समेत ये मशहूर कंटेस्टेंट हुए बाहर

Published

on

बिग बॉस 18 के ‘वीकेंड का वार’ पर सभी घरवालों को डबल झटका मिला. इस हफ्ते सलमान खान के शो से एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट बाहर किए गए हैं. यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का ‘बिग बॉस 18’ का सफर अब खत्म हो गया है.

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ से यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का सफर खत्म हो गया है. दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस के घर से एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन खिलाड़ियों का एविक्शन हो गया है. सबसे पहले मेकर्स ने ‘मिड वीक एविक्शन’ की घोषणा की थी. ‘बिग बॉस 18’ के घर के अंदर हुए इस एलिमिनेशन में सभी घरवालों को चाहत पांडे, ईशा सिंह, यामिनी मल्होत्रा, कशिश कपूर, ईडन रोज और दिग्विजय सिंह राठी में से किसी एक को बाहर निकालना था. इन 6 कंटेस्टेंट में से ज्यादातर घरवालों ने दिग्विजय को वोट करते हुए उन्हें शो से बाहर निकाला.

दिग्विजय के एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान किया गया कि नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और जल्द ही सलमान खान के इस शो में दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है. बिग बॉस की तरफ से ये भी कहा गया था कि शो में इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा, इसका फैसला अब जनता के हाथ में होगा. हालांकि उस समय न तो कंटेस्टेंट को डबल एलिमिनेशन की जानकारी थी न ही ‘बिग बॉस’ देखने वाली ऑडियंस को. ‘वीकेंड का वार’ के दूसरे एपिसोड में सलमान खान ने सभी घरवालों को झटका देते हुए कहा कि इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. लेकिन इन दोनों के एलिमिनेशन का ऐलान सलमान ने नहीं बल्कि बिग बॉस ने किया.

यह भी पढ़ें   Kriti Sanon Traditional Look : कृति सेनन खास दोस्त के परिवार की शादी में आईं नजर, पिंक कलिदार सेट से सबको बनाया दिवाना

खत्म हुआ यामिनी मल्होत्रा और ईडन का सफर
‘वीकेंड का वार’ के आखिर में बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान कर दिया गया कि इस बार एक नहीं दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा शो से बाहर हो रही हैं. दरअसल इस हफ्ते श्रुतिका राज छोड़कर सभी कंटेस्टेंट घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे. श्रुतिका राज ‘बिग बॉस 18’ की नई टाइम-गॉड होने की वजह से अगले दो हफ्ते तक वो एलिमिनेशन से सुरक्षित हैं.

एक हफ्ते में 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हुए बाहर
‘बिग बॉस 18’ के घर में सबसे पहले दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर ने बतौर ‘वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट’ एंट्री की थी. इन दोनों के बाद यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री और ईडन रोज की एंट्री के साथ सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लगाया गया था. लेकिन इस हफ्ते इन 5 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट में से तीन कंटेस्टेंट का एविक्शन हो गया है. अदिति मिस्त्री की बात करें तो दिग्विजय, ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा से पहले ही वो इस शो से बाहर हो चुकी हैं. अब शो में बची एकलौती ‘वाइल्ड कार्ड’ कंटेस्टेंट कशिश कपूर ‘बिग बॉस 18‘ में क्या कमाल दिखाती हैं? ये देखना दिलचस्प होगा.

Continue Reading

मनोरंजन

Digvijay Rathee की वापसी हुई तो किन 5 से लेंगे बदला? Salman Khan के सामने गिनाए नाम

Published

on

Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन से सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। फैंस शो में उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं। अगर दिग्विजय घर में दोबारा आते हैं, तो उनके सबसे बड़े दुश्मन कौन होंगे? आइए जानते हैं…

Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में जब से दिग्विजय सिंह राठी का एविक्शन हुआ है, सोशल मीडिया पर मेकर्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर दर्शक तक मेकर्स के इस फैसले को अनफेयर बता रहे हैं। यही नहीं दिग्विजय की शो में वापसी की मांग कर रहे हैं। इस बीच वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों खासतौर पर टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर से बात दिग्विजय के एविक्शन पर बात करेंगे।

लेटेस्ट शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान से बात करते हुए दिग्विजय ने घर के अंदर मौजूद अपने दुश्मनों का नाम रिवील किया है। माना जा रहा है कि अगर उनकी घर में वापसी होती है, जो उनके इन दुश्मनों को काफी मुश्किल हो सकती है। आइए जानते हैं कि दिग्विजय राठी ने किन-किन के नाम लिए हैं।

यह भी पढ़ें   Kriti Sanon Traditional Look : कृति सेनन खास दोस्त के परिवार की शादी में आईं नजर, पिंक कलिदार सेट से सबको बनाया दिवाना

वीकेंड का वार में आएंगे दिग्विजय राठी
बिग बॉस 18 के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान, दिग्विजय सिंह राठी से उनके एविक्शन को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं। सलमान कहते हैं, ‘किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। तुम बॉटम 6 में कैसे आ गए?’

सलमान खान का यह सवाल सुनते ही दिग्विजय राठी इमोशनल हो जाते हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि लोग यहां बहुत तेजी से बदल जाते हैं।’ इसके बाद सलमान खान घरवालों और दिग्विजय राठी के सामने चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन और शिल्पा शिरोडकर से सवाल पूछते हुए कहते हैं कि क्या उन्हें नहीं लगता था कि दिग्विजय राठी उनके ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। उन्हें बचा लेना चाहिए था। सलमान, चुम से सवाल करते हुए कहते हैं, ‘दिग्विजय के एलिमिनेशन का आपको बहुत दुख हुआ लेकिन आपका फोकस सिर्फ करणवीर मेहरा को टॉप 1 पर लाने पर था।’

यह भी पढ़ें   अनंत अंबानी की शादी में जॉन सीना ने 3 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी कार तो ज़ुकरबर्ग ने गिफ़्ट किया 300 करोड़ का प्राइवेट प्लेन

सलमान खान ने चुम और श्रुतिका से पूछा सवाल
प्रोमो में सलमान खान आगे कहते हैं, ‘जब कोई बाहर हो जाता है, तो आप रोते हैं और दुखी होते हैं लेकिन जब वह बाहर हुआ तो आपने उसका साथ क्यों नहीं दिया।’ बता दें कि इस प्रोमो के आने के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि शायद दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 में दोबारा वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो घर के उन सदस्यों के लिए खतरा बढ़ सकता है जिनका हाथ वाकई दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन में था।

दिग्विजय के घर में दुश्मन कौन
बता दें कि सलमान खान ने जब दिग्विजय राठी से पूछा कि खुलकर बताएं कि उनके निष्कासन के पीछे कौन था? हालांकि प्रोमो में दिग्विजय ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा लेकिन उनके दुश्मनों की सूची में सबसे ऊपर श्रुतिका अर्जुन, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, रजत दलाल, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का नाम होगा। जाहिर है कि उनके एविक्शन में सबसे ज्यादा हाथ इन्हीं लोगों का था।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending