Connect with us

छत्तीसगढ़

मालगाड़ी हादसे से रेल संचालन बाधित, कई गाड़ियां रद्द और मार्ग बदलकर चलाई गईं

Published

on

मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद रेल संचालन बाधित, कई यात्री गाड़ियां रद्द और परिवर्तित मार्ग से रवाना

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर खोंगसरा और भनवारटंक स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात बाधित हो गया है। इस घटना के फलस्वरूप कई यात्री गाड़ियों को रद्द और कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।

रद्द की गई गाड़ियां:

  1. चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस (18258) – 26 नवंबर को रद्द।
  2. बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस (18257) – 26 नवंबर को रद्द।
  3. अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस (18242) – 26 नवंबर को रद्द।
  4. दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस (18241) – 26 नवंबर को रद्द।
यह भी पढ़ें   मात्र 10 रुपए में पहुंचेंगे रायपुर से दुर्ग-भिलाई

गंतव्य से पहले रद्द की गई गाड़ियां:

  1. शहडोल-बिलासपुर मेमू (08739) – पेंड्रारोड स्टेशन पर समाप्त।
  2. कटनी-बिलासपुर मेमू (08748) – शहडोल स्टेशन पर समाप्त।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां:

  1. पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477): वाया बिलासपुर-गोंदिया-जबलपुर-कटनी।
  2. दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस (12549): वाया दुर्ग-गोंदिया-जबलपुर।
  3. भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस (12854): वाया जबलपुर-गोंदिया।
  4. दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस (12853): वाया गोंदिया-जबलपुर।
  5. छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस (15159): वाया जबलपुर-गोंदिया।
  6. दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15160): वाया गोंदिया-जबलपुर।
  7. विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (20807): वाया गोंदिया-जबलपुर-कटनी।
  8. योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478): वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर-दुर्ग।
  9. निजामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12824): वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर।

यात्रियों के लिए सुविधा:

बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर, गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर “May I Help You” बूथ स्थापित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें   Bastar: बाजार में आई सीजन की सबसे महंगी सब्जी, 2200 रुपए किलो बिक रहा ‘बोड़ा’

हेल्पलाइन नंबर:

  • बिलासपुर: 9752441105
  • रेलवे हेल्पलाइन: 1072

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व अपनी गाड़ियों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 100 से अधिक व्यक्तियों की भीड़ ने पादरी के घर पर किया हमला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पीड़िता से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरप्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के 600 बच्चे हुए कुपोषण मुक्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending