Connect with us

छत्तीसगढ़

ठरकी शिक्षक की करतूत : 19 छात्राओं ने लगाया शोषण का आरोप, महिला प्रधान पाठक मामले को दबाती रही

Published

on

सूरजपुर: स्कूल में पढ़ने वाली 19 बच्चियों ने शिक्षक पर शोषण का आरोप लगाया है। शिक्षक की इस हरकत को स्कूल की महिला प्रधान पाठक नजर अंदाज कर मामले को दबाती रही।

सूरजपुर: एमसीबी जिले के जनकपुर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सूरजपुर जिले से एक और बड़ी घटना सामने आई है। गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करते हुए एक शिक्षक ने स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों से अश्लील हरकतें करने के साथ ही गंदी बातें करता रहा।

स्कूल में पढ़ने वाली 19 बच्चियों ने शिक्षक पर शोषण का आरोप लगाया है। हैरानी की बात तो यह है कि , शिक्षक की इस हरकत को स्कूल की महिला प्रधान पाठक नजर अंदाज कर मामले को दबाती रही। बच्चियों ने बाल संरक्षण अधिकारियों से टोल फ्री नंबर में जब अपने साथ हो रही घटना की जानकारी दी तो जिले में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच टीम का गठन किया और जांच उपरान्त शिक्षक व प्रधान टीम का गठन किया और जांच उपरान्त शिक्षक व प्रधान पाठक को निलंबित करने के साथ ही उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि सोनगरा आदर्श शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के कक्षा 6वीं से 8वीं तक की छात्राओं ने बाल संरक्षण विभाग के टोल फ्री नंबर में फोन कर अपने साथ हो रहे शोषण की शिकायत की थी। बच्चियों द्वारा दी गई शिकायत के बाद जिलेभर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच टीम का गठन किया।

यह भी पढ़ें   दुर्ग-अंबिकापुर और बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए अस्थायी रूप से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

महिला प्रधान पाठक पर सहयोग करने का आरोप

बच्चियों द्वारा की गई शिकायत के बाद एसडीएम ललिता भगत, बीईओ एमएस ध्रुव, नायब तहसीलदार सरिता रजवाड़े, बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने बच्चियों का बयान लिया। अपने बयान में बच्चियों ने शिक्षक सुमन कुमार रवि पर शोषण का आरोप लगाया। गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना में बच्चियों ने आरोप लगाया कि शिक्षक सुमन कुमार रवि लम्बे समय से बच्चियों से अश्लील हरकतें की जा रही थी। शिक्षक बच्चियों से गंदी बातें करने के साथ ही पीठ, बांह को गलत तरीके से हाथ लगाया जाता था।

इस तरह खुला मामला

बताया जा रहा है कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल द्वारा पिछले दिनों सोनगरा शासकीय स्कूल में जागरूकता शिविर लगाया गया था। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चियों को गुड़ टच-बैड टच सहित अन्य जानकारियां दी गई थी। इसके साथ ही उन्हें टोल फ्री नंबर के बारे में बताया गया था ताकि किसी बच्ची के साथ स्कूल में कोई गलत हरकत होती है तो वे इसकी शिकायत कर सकें। इसी टोल फ्री नंबर पर बच्चियों ने 23 नवंबर को फोन कर शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें   CG: गर्दन पर चाकू रख डिलीवरी बॉय के साथ लूट...

शिकायत मिलने के बाद जिले में हड़कंप मचा तो कलेक्टर ने 25 नंवबर को जांच टीम का गठन किया। जांच टीम ने 26 नवंबर को मामले की जांच करने के साथ ही रिपोर्ट कलेक्टर व डीईओ को प्रस्तुत की और जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद 27 नवंबर को कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल में पदस्थ शिक्षक सुमन कुमार रवि, प्रधान पाठक श्रीमती अनीता बेक को निलंबित कर दिया गया लेकिन इस पूरे मामले को शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दबा दिया था।

किया गया है निलंबित

बीईओ एमएस ध्रुव ने बताया कि, बाल संरक्षण अधिकारी ने स्कूल में जागरूकता शिविर लगाया था। जिसके बाद ही बच्चियों ने घटना की शिकायत की थी। कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीम द्वारा जांच कर बच्चियों के बयान लिए गए। बयान में बच्चियों ने शिक्षक व प्रधान पाठक पर आरोप लगा। जांच रिपोर्ट कलेक्टर व डीईओ को प्रस्तुत की गई जिसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

चल रही है तलाश

सूरजपुर एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि, घटना की शिकायत के बाद मामले में प्रधान पाठक व शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। निलंबन के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए है इस लिए उनकी तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जुड़वां भाइयों का वीडियो आया सामने, मौत से पहले बनाया गया था वीडियो
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, तेजी से मामले निपटाने के दिए निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज छत्तीसगढ़ दौरा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending