छत्तीसगढ़
चार दोस्तों की एक साथ निकली अंतिम यात्रा: रायपुर के चांगोराभाटा में शोक की लहर, सड़क हादसे में चारों की जान गई
अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। चारों मृतकों का अंतिम संस्कार महादेव घाट मुक्ति धाम में किया जा रहा है।
रायपुर: अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद रायपुर चांगोराभाटा में शोक की लहर है। सोमवार को चारों लड़कों का एक साथ अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। वहीं चारों मृतकों का अंतिम संस्कार महादेव घाट मुक्ति धाम में किया जा रहा है । बड़ी संख्या में लोग चारों दोस्तों की अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे है।
भीषण सड़क हादसा में 5 दोस्तों की हुई मौत
उल्लेखनीय है कि, अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत ने चंगोराभाठा के रहवासियों को झकझोर कर रख दिया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को रायपुर रेफर किया गया है। युवकों ने आधी रात को 2 बजे इंस्टाग्राम पर हनी सिंह का आखिरी वीडियो अपलोड किया। उसके एक घंटे बाद ही उनके साथ बड़ी दुर्घटना हो गई। हादसे के शिकार चार युवकों, अम्लेश्वर निवासी स्वप्निल हेमाने, चंगोराभाठा निवासी संजू साहू, दुष्यंत देवांगन तथा राहुल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डिकेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।
एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही रविवार को मृतक तथा घायल युवक के परिजन अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद हरिभूमि की टीम हादसे में मृत युवकों के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंची तो दुष्यंत के पड़ोस में रहने वाले युवकों ने बताया कि सभी आपस में अच्छे मित्र थे। उनकी मोहल्ले या आस-पड़ोस में रहने वाले किसी भी व्यक्ति से कभी विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई। पांचों युवक अच्छे दोस्त होने के साथ-साथ कामकाजी भी थे।
पड़ोसियों के मुताबिक, दुष्यंत तथा अन्य तीन युवक चंगोराभाठा में आसपास के ही निवासी थे। परिजनों को सुबह 9 बजे एक्सीडेंट की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसी घायल तथा मृत युवकों के घर सांत्वना देने पहुंचने लगे। इसी दौरान परिजन आनन-फानन में गाड़ी किराए पर लेकर अंबिकापुर के लिए रवाना हुए।
रात 11 बजे के बाद दोस्तों की टोली रवाना हुई
पड़ोस में रहने वाले लड़कों के मुताबिक, दुष्यंत तथा उनके साथी रात 11 बजे जगदलपुर जाने के लिए रवाना हुए। इसी दौरान उनका मन बदल गया और वे जगदलपुर जाने के बजाय अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए। अंबिकापुर में सड़क हादसा होने की जानकारी मिलने पर परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा था।
परिजनों को इन सभी के जगदलपुर जाने की जानकारी थी।
अगस्त में खरीदी थी नई कार
मृतक स्वप्निल के पड़ोसियों के मुताबिक, स्वप्निल ने तीन माह पूर्व में नई स्कोडा कार खरीदी थी। उसी कार में सभी दोस्त टूर पर निकले थे। स्पप्निल के ट्रैवल एजेंसी चलाने के बारे में जानकारी मिली है। उसके पास कार के साथ ट्रक होने की बात सामने आई है। इसी तरह संजू जिम संचालित करता है। डिकेश की घड़ी चौक पर फोटोकॉपी शॉप है। राहुल और संजू उसके सहयोगी बताए जा रहे हैं।
वाट्स एप पर खबर, मोहल्ले में पसरा मातम
चंगोराभाठा के रहवासियों का एक वाट्स एप ग्रुप है। इस ग्रुप में जैसे ही युवकों के एक्सीडेंट की जानकारी वायरल हुई। वाट्स एप ग्रुप पर घटना को लेकर लगातार मैसेज आने शुरू हो गए। लोग अंबिकापुर में अपने परिचितों के माध्यम से एक्सीडेंट को लेकर जानकारी जुटाने लगे। एक साथ पांच युवकों की अकाल मृत्यु की खबर से क्षेत्र में मातम पसर गया।
इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो रात 2 बजे
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों ने आधी रात को लगभग 2 बजे इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया। वीडियो में कार के भीतर से सड़क पर दिख रहा है कि स्क्रीन के पास लगे म्यूजिक सिस्टम के पैनल में स्क्रीन लगी है। स्क्रीन पर हनी सिंग का वीडियो चल रहा था। एक्सीडेंट की वजह स्क्रीन से भी ध्यान भटकने से होने की आशंका जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
